Amethi News:निबंध में गुंजन ने मारी बाजी – Gunjan Emerged Victorious In The Essay Competition
अमेठी सिटी। राजकीय हाईस्कूल रानीगंज में शनिवार को मिशन प्रबोधन के अंतर्गत विभिन्न शैक्षिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा और ज्ञान का प्रदर्शन किया।
भाषण प्रतियोगिता में लक्ष्मी ने पहला, नंदिनी ने दूसरा और प्रियांशी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विद्यार्थियों ने अपने विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। निबंध लेखन प्रतियोगिता में गुंजन ने प्रथम, प्रियांशी ने द्वितीय और खुशनुमा बानो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने निर्धारित विषय पर अपने विचार लिखित रूप में प्रस्तुत किए। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में लक्ष्मी पहले, प्रियांशी दूसरे और बिंदू तीसरे स्थान पर रहीं।
विद्यार्थियों की सामान्य ज्ञान, विषयों की जानकारी और त्वरित उत्तर देने की क्षमता का आकलन किया गया। प्रधानाचार्य रेखा यादव ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है।
