ब्राजील में फुटबॉल के एक मुकाबले में ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया। अंडर-20 फुटबॉल मैच में खिलाड़ियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि रेफरी को एक-दो नहीं, बल्कि कुल 51 रेड कार्ड दिखाने पड़े। मैदान पर शुरू हुई मारपीट में खिलाड़ी ही नहीं, कोचिंग स्टाफ, टीम के अधिकारी और बॉल बॉय भी शामिल हो गए। हालात इतने बिगड़ गए कि मुकाबले को बीच में ही रद्द करना पड़ा। इस घटना के साथ ही फुटबॉल के एक मैच में सबसे ज्यादा रेड कार्ड दिखाए जाने का विश्व रिकॉर्ड भी टूट गया।