रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
फैशन टिप्स:पुराने स्वेटर और शॉल को फेंकने की न करें गलती! इन 7 तरीकों से दें नया स्टाइलिश लुक – 7 Stylish Ways To Reuse Old Sweaters And Shawls This Winter
फैशन

फैशन टिप्स:पुराने स्वेटर और शॉल को फेंकने की न करें गलती! इन 7 तरीकों से दें नया स्टाइलिश लुक – 7 Stylish Ways To Reuse Old Sweaters And Shawls This Winter

November 28, 2026


Old Sweater Styling Ideas: सर्दियों का मौसम आते ही अलमारी से स्वेटर, जैकेट और शॉल निकलने लगती हैं। लेकिन हर साल वही पुराने कपड़े पहनकर कई बार बोरियत महसूस होने लगती है। ऐसे में ज्यादातर महिलाएं नए विंटर कपड़े खरीदने के बारे में सोचने लगती हैं। हालांकि, हर बार नई शॉपिंग करना जरूरी नहीं है। अगर आपके पास पिछले साल के पुराने स्वेटर और शॉल रखे हैं, तो थोड़ी-सी क्रिएटिविटी से इन्हें बिल्कुल नए और स्टाइलिश अंदाज में पहना जा सकता है।

इसके लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। बस कपड़ों को पहनने का तरीका थोड़ा बदलना होगा। पुरानी शॉल को बेल्ट के साथ कैरी करने से लेकर स्वेटर को शर्ट और जींस के साथ लेयर करने तक, ऐसे कई फैशन हैक्स हैं जो आपके पुराने विंटर आउटफिट को नया लुक दे सकते हैं।

ये स्टाइल कॉलेज जाने वाली लड़कियों से लेकर ऑफिस और कैजुअल आउटिंग के लिए भी अच्छे विकल्प हो सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे 7 आसान फैशन हैक्स, जिनकी मदद से आप पुराने स्वेटर और शॉल को इस सर्दी नए अंदाज में पहन सकती हैं।

7 Stylish Ways to Reuse Old Sweaters and Shawls This Winter

पुराने स्वेटर औऱ शाॅल को करें स्टाइल
– फोटो : AI

शॉल को बेल्ट के साथ करें स्टाइल

अगर आपकी पुरानी शॉल पहनने में बोरिंग लगने लगी है, तो इसे बेल्ट के साथ कैरी करें। शॉल को दोनों कंधों पर डालकर कमर पर एक स्टाइलिश बेल्ट लगा लें। इससे आपका सिंपल विंटर आउटफिट भी काफी मॉडर्न और क्लासी दिखाई देगा। इसे जींस, कुर्ती और लॉन्ग ड्रेस के साथ पहन सकती हैं।

शॉल को केप स्टाइल में पहनें

पुरानी बड़ी शॉल को केप की तरह पहनना एक शानदार फैशन ट्रिक है। इसे दोनों कंधों पर फैलाकर डालें और सामने से खुला छोड़ दें। चाहें तो गले के पास एक खूबसूरत ब्रोच लगाकर इसे फिक्स कर सकती हैं। यह स्टाइल आपको बिना किसी अतिरिक्त मेहनत के एलिगेंट लुक देगा।

7 Stylish Ways to Reuse Old Sweaters and Shawls This Winter

पुराने स्वेटर औऱ शाॅल को करें स्टाइल
– फोटो : AI

शॉल को स्कार्फ की तरह करें इस्तेमाल

अगर आपके पास लंबी और हल्की शॉल है, तो इसे स्कार्फ की तरह पहन सकती हैं। शॉल को लंबाई में मोड़कर गले में लपेटें और दोनों सिरों को सामने की तरफ छोड़ दें। इसे स्वेटर, जैकेट और कोट के साथ पहनने पर काफी ट्रेंडी लुक मिलेगा।

पुराने स्वेटर के साथ पहनें व्हाइट शर्ट

पुराने स्वेटर को नया लुक देने के लिए उसके अंदर व्हाइट शर्ट पहनें। शर्ट का कॉलर और नीचे का हिस्सा थोड़ा बाहर रखें। इसके साथ जींस और बूट्स पहन सकती हैं। यह स्टाइल ऑफिस, कॉलेज और कैजुअल आउटिंग के लिए अच्छा रहेगा।

7 Stylish Ways to Reuse Old Sweaters and Shawls This Winter

पुराने स्वेटर औऱ शाॅल को करें स्टाइल
– फोटो : AI

स्वेटर को फ्रंट टक स्टाइल में पहनें

अगर आपका स्वेटर थोड़ा ढीला या ओवरसाइज है, तो उसे पूरा बाहर रखने के बजाय सामने से हल्का-सा जींस या ट्राउजर में टक करें। इससे आउटफिट ज्यादा व्यवस्थित और स्टाइलिश दिखाई देगा। इसके साथ बेल्ट और स्नीकर्स भी पहन सकती हैं।

एक कंधे पर शॉल डालकर पाएं पार्टी लुक

फैमिली फंक्शन या पार्टी में जाना है तो शॉल को दोनों कंधों पर ओढ़ने के बजाय एक कंधे पर डालें। इसे खूबसूरत ब्रोच से फिक्स कर सकती हैं। यह तरीका साड़ी, सूट और लॉन्ग ड्रेस के साथ काफी अच्छा लगता है।

7 Stylish Ways to Reuse Old Sweaters and Shawls This Winter

सर्दियों के लिए लेयरिंग आउटफिट
– फोटो : AI

पुराने स्वेटर को बनाएं स्टाइलिश लेयरिंग पीस

अगर आपके पुराने स्वेटर का डिजाइन सिंपल है, तो उसे शर्ट या टर्टलनेक टॉप के ऊपर पहनकर लेयरिंग करें। इसके साथ जींस या वाइड लेग ट्राउजर चुनें। हल्की ज्वेलरी और बूट्स आपके पूरे लुक को और आकर्षक बना सकते हैं।

इस सर्दी बिना ज्यादा खर्च किए दिखें स्टाइलिश

पुराने कपड़ों को नया अंदाज देना न सिर्फ बजट फ्रेंडली है, बल्कि इससे कपड़ों का दोबारा इस्तेमाल भी होता है। इसलिए इस बार नई शॉपिंग करने से पहले अपनी अलमारी में रखे पुराने स्वेटर और शॉल को इन 7 तरीकों से स्टाइल करके जरूर देखें।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X