रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पीएम किसान योजना:25वीं किस्त चाहिए तो आज ही करवा लें ये 3 काम, एक भी काम छूटा तो अटक सकते हैं 2000 रुपये – Pm Kisan 25th Installment: Complete These 3 Tasks To Receive 2000 Rupees Kise Milenge
यूटिलिटी

पीएम किसान योजना:25वीं किस्त चाहिए तो आज ही करवा लें ये 3 काम, एक भी काम छूटा तो अटक सकते हैं 2000 रुपये – Pm Kisan 25th Installment: Complete These 3 Tasks To Receive 2000 Rupees Kise Milenge

November 28, 2026


PM Kisan Yojana 25th Installment: देश के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में लाभार्थियों को दिया जाता है।

बीती 30 अक्तूबर 2026 को सरकार ने इस योजना की 24वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद अब किसानों की नजर 25वीं किस्त पर है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस किस्त का लाभ लेने के लिए आपको कुछ काम करवाने भी जरूरी हैं? क्योंकि अगर ये काम नहीं करवाए तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं…

PM Kisan 25th Installment: Complete These 3 Tasks to Receive 2000 rupees kise milenge

25वीं किस्त के लिए कौन से काम जरूरी?
– फोटो : Adobe Stock

किस्त के लिए कौन से काम करवाने जरूरी हैं?

ई-केवाईसी जरूर करवाएं

  • पीएम किसान योजना का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है
  • अगर किसी लाभार्थी ने अभी तक यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो उसे जल्द पूरा कर लेना चाहिए
  • इसके लिए किसान पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट Pmkisan.gov.in पर जाकर ई-केवाईसी का विकल्प चुन सकते हैं
  • आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी के जरिए ई-केवाईसी की जा सकती है
  • आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से भी ये काम करवा सकते हैं
PM Kisan 25th Installment: Complete These 3 Tasks to Receive 2000 rupees kise milenge

25वीं किस्त के लिए कौन से काम जरूरी?
– फोटो : Adobe Stock

भू-सत्यापन का काम करवा लें

  • पीएम किसान योजना का लाभ उन्हीं किसान परिवारों को मिलता है जो जमीन से जुड़े रिकॉर्ड का सत्यापन करवाते हैं
  • किसानों को अपना लैंड सीडिंग स्टेटस जरूर चेक करना चाहिए
  • अगर पोर्टल पर लैंड सीडिंग का स्टेटस No दिखाई दे रहा है तो संबंधित राजस्व विभाग या कृषि विभाग के कार्यालय से संपर्क करें
  • जमीन के रिकॉर्ड में नाम, खसरा और अन्य जानकारियों में अंतर होने पर सत्यापन में देरी हो सकती है
  • इसलिए रिकॉर्ड में गलती होने पर उसे ठीक करवा लें
PM Kisan 25th Installment: Complete These 3 Tasks to Receive 2000 rupees kise milenge

25वीं किस्त के लिए कौन से काम जरूरी?
– फोटो : Adobe Stock

आधार से बैंक खाते की सीडिंग जांचें

  • पीएम किसान योजना की किस्त डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से लाभार्थियों के आधार सीडेड बैंक खाते में भेजी जाती है
  • ऐसे में केवल बैंक खाते में आधार नंबर दर्ज होना काफी नहीं है
  • किसानों को यह देखना चाहिए कि उनका बैंक खाता आधार से सीडेड है और डीबीटी के लिए एक्टिव है या नहीं
  • अगर खाते में आधार सीडिंग नहीं हुई है तो अपनी बैंक शाखा में जाकर इस काम को पूरा करवा लें, वरना आपकी किस्त अटक सकती है
PM Kisan 25th Installment: Complete These 3 Tasks to Receive 2000 rupees kise milenge

25वीं किस्त के लिए कौन से काम जरूरी?
– फोटो : Adobe Stock

घर बैठे कैसे चेक करें अपना स्टेटस?

  • किसान अपना स्टेटस यानी पिछली स्लाइड्स में बताई गई तीनों जानकारियों को ऑनलाइन चेक कर सकते हैं
  • इसके लिए सबसे पहले pmkisan.gov.in पर जाएं
  • यहां Know Your Status के विकल्प पर क्लिक करें
  • इसके बाद रजिस्ट्रेशन नंबर और कैप्चा की मदद से अपना स्टेटस देखें
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X