सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बदायूं:कछला घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया व्रत का पारण, छठ महापर्व का समापन – Chhath Puja Devotees Broke Their Fast By Offering Prayers To The Rising Sun At Kachla Ghat
बदायूं

बदायूं:कछला घाट पर उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रती महिलाओं ने किया व्रत का पारण, छठ महापर्व का समापन – Chhath Puja Devotees Broke Their Fast By Offering Prayers To The Rising Sun At Kachla Ghat

November 16, 2026


chhath puja devotees broke their fast by offering prayers to the rising sun at Kachla Ghat

छठ पूजा करतीं व्रती महिलाएं
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लोक आस्था के महापर्व छठ का समापन सोमवार सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ हुआ। बदायूं जिले के कछला घाट पर तड़के चार पांच से ही श्रद्धालुओं पहुंच गए। व्रती महिलाओं ने 36 घंटे निर्जला व्रत रखकर उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया। इस दौरान पूरा घाट छठी मैया के गीतों और जयकारों से गूंज उठा।

इससे पहले रविवार शाम को व्रती महिलाओं ने डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया था। इसके बाद सभी महिलाएं रातभर कछला में ही रहीं और भजन-कीर्तन करती रहीं। सोमवार सुबह ब्रह्म मुहूर्त में ही महिलाएं अपने परिवार के साथ घाट पर पहुंच गईं। उन्होंने बांस के सूप में ठेकुआ, फल, गन्ना, नारियल और अन्य पूजा सामग्री सजाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। 

व्रती महिलाओं ने गंगा नदी के जल में खड़े होकर उगते सूर्य को अर्घ्य दिया और परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की लंबी उम्र और खुशहाली की कामना की। इस दौरान शहर के कई परिवार भी कछला घाट पर पहुंचे। वहीं कछला के कुष्ठ आश्रम में रह रही करीब एक दर्जन महिलाओं ने भी पूरे विधि-विधान से पूजा कर अर्घ्य दिया। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X