सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
औरैया:सात फेरों से पहले बिगड़ी बात, बिना शादी किए बारात लेकर लौटा दूल्हा – Auraiya: Things Went Wrong Before The Wedding, Groom Returned With The Wedding Procession Without Marrying
औरैया

औरैया:सात फेरों से पहले बिगड़ी बात, बिना शादी किए बारात लेकर लौटा दूल्हा – Auraiya: Things Went Wrong Before The Wedding, Groom Returned With The Wedding Procession Without Marrying

November 16, 2026


Auraiya: Things went wrong before the wedding, groom returned with the wedding procession without marrying

गेस्ट हाउस के बाहर पसरा सन्नाटा

विस्तार

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के बाबरपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को विवाह समारोह के दौरान वर और वधू पक्ष के बीच विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर किसी ने यूपी-112 पर सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार वर पक्ष बिना विवाह किए ही बारात लेकर वापस लौट गया।

कस्बे के इस्लाम नगर निवासी दिनेश कुमार की पुत्री प्रीति उर्फ पारुल (22) का विवाह भीखेपुर के लक्ष्मण की मड़ैया निवासी स्वर्गीय पुत्तू के पुत्र विकास (24) के साथ तय हुआ था। 15 नवंबर को बाबरपुर पेट्रोल पंप के पास स्थित शिवधाम गेस्ट हाउस में विवाह समारोह आयोजित किया गया था। इसी दौरान ब्यूटी पार्लर के खर्च के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मामला पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सहमति नहीं बन सकी।

दुल्हन की मां प्रेमलता ने आरोप लगाया कि उनकी पुत्री की शादी 28 अक्टूबर 2026 को ककोर मुख्यालय में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में विकास के साथ संपन्न हो चुकी थी। इसके बाद दोनों पक्षों की सहमति से 14 नवंबर को लगुन और 15 नवंबर को विवाह समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया था। लगुन (टीका) के दौरान वर पक्ष को करीब ढाई लाख रुपये कीमत की बाइक भी दी गई थी। आरोप है कि विवाह समारोह के दौरान वर पक्ष ने सोने की चेन और 50 हजार रुपये अतिरिक्त दहेज की मांग कर दी। मांग पूरी करने में असमर्थता जताने पर वर पक्ष ने विवाह से इनकार कर दिया और बारात लेकर वापस लौट गया।

इस संबंध में कोतवाली प्रभारी विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि लड़की पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। शादी का प्रमाणपत्र मंगाया गया है। यदि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत पहले ही शादी संपन्न हो चुकी है तो दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की जाएगी। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X