गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बदायूं:हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम – Bullet Rider Dies In Accident On Highway In Budaun
बदायूं

बदायूं:हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम – Bullet Rider Dies In Accident On Highway In Budaun

November 19, 2026


Bullet rider dies in accident on highway in Budaun

मृतक का फाइल फोटो, शोकाकुल परिजन
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बदायूं के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में बरेली-मथुरा हाईवे पर आंवला चौराहे के पास बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बुलेट सवार युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम को भेज दिया। 

परिजनों के मुताबिक, सिविल थाना क्षेत्र निवासी नेकपुर निवासी सोनू (22 वर्ष) देर रात बुलेट बाइक से अपने घर से ससुराल गांव रहेड़िया जा रहे थे। आंवला चौराहे के पास किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद सोनू बाइक समेत सड़क पर गिर गए। 

हादसे में सोनू की मौके पर मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पोस्टमॉर्टम हाउस पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X