गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
बलरामपुर

Balrampur News:इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर युवती से मांगी पांच लाख की फिरौती – Extortion Demand Of Five Lakh Rupees Made To A Young Woman After Creating A Fake Id On Instagram

November 19, 2026


बलरामपुर। सोशल मीडिया पर फर्जी आईडी बनाकर अश्लील टिप्पणियां करने और एआई की मदद से अश्लील फोटो-वीडियो बनाकर बदनाम करने की धमकी देकर एक युवती से पांच लाख रुपये की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। मामले में न्यायालय के आदेश पर ललिया थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

ललिया थाना क्षेत्र की एक युवती ने आरोप लगाया कि 11 मार्च 2026 की रात करीब आठ बजे से उसे परेशान किया जा रहा है। आरोप है कि तीनों लोगों ने मिलकर इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई और उस पर अश्लील शब्दों का इस्तेमाल किया। इसके अलावा अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर अश्लील बातें करते हुए पांच लाख रुपये की मांग की गई।

युवती के मुताबिक, रुपये नहीं देने पर एआई की मदद से उसकी अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी दी गई। फोन पर गाली-गलौज करने के साथ ही हत्या की चेतावनी भी दी गई।

पीड़िता ने पहले ललिया थाने और पुलिस अधीक्षक को शिकायत भेजकर कार्रवाई की मांग की, लेकिन कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर रुकैया, मीम बानो और इंतजार खान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

सीओ डीके श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह को सौंपी गई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X