गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बरेली:चौबारी मेले में सजने लगीं दुकानें, 3.30 लाख रुपये का ‘चेतक’ बना आकर्षण का केंद्र – Shops Started Getting Decorated In The Chaubari Mela Bareilly
बरेली

बरेली:चौबारी मेले में सजने लगीं दुकानें, 3.30 लाख रुपये का ‘चेतक’ बना आकर्षण का केंद्र – Shops Started Getting Decorated In The Chaubari Mela Bareilly

November 19, 2026


Shops started getting decorated in the Chaubari Mela Bareilly

नखासे में तीन लाख रुपये का सिंध नसल का घोड़ा
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली में रामगंगा तट पर चौबारी मेले की रौनक अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। मेले में दुकानें लगाई जा रही हैं। बाहर से व्यापारियों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। मेले में इस बार टोरा-टोरा, हिंडोला, ब्रेक डांस झूला, रेंजर और ड्रैगन झूला लगाए गए हैं। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए लखनऊ से कलाकार आएंगे। 

24 नवंबर को होगा मुख्य स्नान

चौबारी मेला 20 से 28 नवंबर तक आयोजित होगा। 24 नवंबर को मुख्य स्नान होगा। मेले में बच्चों के लिए विभिन्न तरह के झूले लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा खानपान, घरेलू उपयोग की वस्तुओं और रोजमर्रा के सामान की दुकानें भी सजने लगी हैं। ढोलक और अन्य बाजार भी मेले के प्रमुख आकर्षणों में शामिल रहते हैं। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X