गुरुवार, 19 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
हॉर्स राइडिंग क्लब प्रकरण:छात्रसंघ अध्यक्ष का ऐलान, छात्र लड़ेंगे लड़ाई, अदालत में पार्टी बनेगी यूनियन – Amu Horse Riding Club Students Union
अलीगढ़

हॉर्स राइडिंग क्लब प्रकरण:छात्रसंघ अध्यक्ष का ऐलान, छात्र लड़ेंगे लड़ाई, अदालत में पार्टी बनेगी यूनियन – Amu Horse Riding Club Students Union

November 19, 2026


AMU Horse Riding Club Students Union

नगला पटवारी स्थित हॉर्स राइडिंग क्लब की जमीन, नोमान अशरफ
– फोटो : संवाद

विस्तार

हॉर्स राइडिंग क्लब की जमीन के मामले में एएमयू छात्र संघ अदालत में एक पार्टी बनेगा। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नोमान अशरफ ने मंगलवार को इसका ऐलान किया। उन्होंने कहा कि विवि के प्रतिष्ठित विधि विभाग के विधि विशेषज्ञों से इसके लिए रायशुमारी की जा रही है। जल्द ही इसकी कानूनी प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

गौर हो कि इस चर्चित प्रकरण में अभी तक एएमयू और नगर निगम के बीच कानूनी जंग जारी है। उप जिलाधिकारी कोल की अदालत में इस प्रकरण की सुनवाई जारी है। अब छात्रसंघ भी एक पक्ष के रूप में सामने आने की तैयारी कर रहा है। अध्यक्ष ने कहा कि अब तक विवि इंतजामिया से इस मामले में जो गलतियां हुईं हैं, उन्हें बहुत जल्द दूर किया जाएगा। इस प्रकरण में बुधवार से धरने का ऐलान किया गया था, जिस पर छात्रों से लगातार वार्ता की जा रही है। आम सहमति बनने के बाद धरना भी दिया जाएगा। बुधवार को इसके लिए छात्रों संग बैठक की जाएगी।

एमआईसी दफ्तर से मिले कागजातों का अध्ययन किया जा रहा है, इसके लिए एक अलग टीम बनाई गई है, जिसमें जमीन और कानूनों से जुड़े विशेषज्ञ शामिल किए गए हैं। विवि का प्रतिष्ठित विधि विभाग भी इसमें मददगार बन रहा है। छात्रसंघ पहले कागजातों से अपने पक्ष को मजबूत करेगा। इसके बाद अदालत में दमदार पैरवी की जाएगी। किसी भी कीमत पर यह जगह विवि के हाथ से नहीं जाने दी जाएगी।

यह पूछने पर कि क्या विवि इंतजामिया भी उनके साथ है..? अगर इंतजामिया ने साथ नहीं दिया क्या होगा..? इस पर उन्होंने कहा कि अब यह केवल विवि का मुद्दा नहीं है। यह विवि प्रशासन और छात्रों, दोनों से जुड़ा मुद्दा है। विवि प्रशासन अपनी ओर से पहल कर रहा है, छात्रसंघ अपनी दम पर इसकी लड़ाई लड़ेगा। दोनों का उद्देश्य अपनी जमीन की रक्षा करना है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X