रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बरेली:पटेल चौक से महादेव सेतु तक विकसित की जाएगी मॉडल रोड, हटवाया जाएगा अतिक्रमण – Model Road Will Be Developed From Patel Chowk To Mahadev Setu In Bareilly
बरेली

बरेली:पटेल चौक से महादेव सेतु तक विकसित की जाएगी मॉडल रोड, हटवाया जाएगा अतिक्रमण – Model Road Will Be Developed From Patel Chowk To Mahadev Setu In Bareilly

November 28, 2026


model road will be developed from Patel Chowk to Mahadev Setu in Bareilly

जिला अस्पताल रोड पर अतिक्रमण
– फोटो : आर्काइव

विस्तार

बरेली के प्रमुख बाजारों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम और व्यापारियों ने कमर कस ली है। शुक्रवार को नगर निगम सभागार में अपर नगर आयुक्त शशि भूषण राय की अध्यक्षता में हुई व्यापार बंधु की बैठक में निर्णय लिया गया कि पूरे शहर में एक साथ कार्रवाई करने के बजाय सबसे अधिक अतिक्रमण वाले मार्ग पटेल चौक से महादेव सेतु तक रोज अभियान चलाया जाएगा। इसे मॉडल रोड के रूप में विकसित किया जाएगा। 

बैठक के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों में फैले अतिक्रमण का मुद्दा उठा। व्यापारियों ने कहा कि उन्हें बाजारों में किसी तरह का अतिक्रमण नहीं चाहिए। व्यापारी सुदेश अग्रवाल ने कहा कि नगर निगम की टीम की ओर से अतिक्रमण हटाए जाने के कुछ ही समय बाद संबंधित स्थानों पर दोबारा अवैध कब्जा हो जाता है।

अतिक्रमण के कारण होती है परेशानी 

इस पर अपर नगर आयुक्त ने कहा कि निगम का कार्य अतिक्रमण हटवाने के बाद संबंधित थाना पुलिस को लिखित सूचना देना है। दोबारा अतिक्रमण न हो, इसकी जिम्मेदारी पुलिस विभाग की होती है। व्यापारी अनिल अग्रवाल ने कहा कि कोतवाली से कुतुबखाना और पटेल चौक से चौपुला तक पूरी सड़क अतिक्रमण की चपेट में है। इससे मुख्य बाजार में आने वाले ग्राहकों को परेशानी होती है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X