शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बरेली:बहेड़ी थाने का सिपाही निलंबित, एसएसपी ने इस मामले में की कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू – Ssp Suspended Constable For Failing To Take Action On Complaint In Bareilly
बरेली

बरेली:बहेड़ी थाने का सिपाही निलंबित, एसएसपी ने इस मामले में की कार्रवाई, विभागीय जांच शुरू – Ssp Suspended Constable For Failing To Take Action On Complaint In Bareilly

October 29, 2026


SSP suspended constable for failing to take action on complaint in Bareilly

एसएसपी अनुराग आर्य

विस्तार

बरेली के बहेड़ी थाने में शिकायत पर कार्रवाई न करने और शिकायतकर्ता से गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार करने के आरोप में एसएसपी अनुराग आर्य ने सिपाही अंकुश खन्ना को निलंबित कर दिया है। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

पुलिस के मुताबिक, पीड़ित महिला ने 23 अक्तूबर को बहेड़ी थाने में शिकायत दी थी। शिकायत जनसुनवाई रजिस्टर में दर्ज होने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इस पर महिला 28 अक्तूबर को दोबारा एसएसपी कार्यालय पहुंचीं और कार्रवाई न होने की शिकायत की। 

मामले में जांचकर्ता सिपाही अंकुश खन्ना पर लापरवाही और पद के दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन न करने के आरोप सामने आए। प्रथम दृष्टया लापरवाही, अनुशासनहीनता और कदाचार मानते हुए एसएसपी ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर विभागीय जांच के निर्देश दिए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X