शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बलिया:जर्जर मकान की छत ढही, मलबे में दबकर मजदूर की मौत; मकान मालिक की बेटी की हालत गंभीर – Ballia Roof Dilapidated House Collapses Labourer Dies After Trapped Under Debris House Owner Daughter
बलिया

बलिया:जर्जर मकान की छत ढही, मलबे में दबकर मजदूर की मौत; मकान मालिक की बेटी की हालत गंभीर – Ballia Roof Dilapidated House Collapses Labourer Dies After Trapped Under Debris House Owner Daughter

November 10, 2026


Ballia Roof dilapidated house collapses labourer dies after trapped under debris house owner daughter

मामले की जानकारी लेती पुलिस।
– फोटो : संवाद

विस्तार

घोघा-बासडीह कोतवाली क्षेत्र के गोडधप्पा गांव में सोमवार को पुराने मकान की छत ढहने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक मजदूर की मलबे में दबकर मौत हो गई, जबकि मकान मालिक की 22 वर्षीय बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार, गांव निवासी विजय शंकर तिवारी के पुराने मकान की छत की ढलाई होनी थी। इसकी तैयारी के लिए बगल की छत पर गिट्टी, बालू और सीमेंट रखा गया था। सोमवार को चार मजदूर छत पर मसाला तैयार कर रहे थे। इसी दौरान अचानक ईंटों से बनी पुरानी छत भरभराकर नीचे गिर गई। इसकी चपेट में आकर मकान मालिक की बेटी किरण तिवारी और दिउली गांव निवासी मजदूर जयराम पटेल (50), पुत्र मोतीचंद पटेल, मलबे में दब गए।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X