शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बलिया में दर्दनाक हादसा:शिक्षक ने स्कूल की छत पर लौकी तोड़ने भेजा, छात्र की हाईटेंशन तार के करंट से मौत – Tragic Incident In Ballia Student Dies After Coming Into Contact Power Line On The School
बलिया

बलिया में दर्दनाक हादसा:शिक्षक ने स्कूल की छत पर लौकी तोड़ने भेजा, छात्र की हाईटेंशन तार के करंट से मौत – Tragic Incident In Ballia Student Dies After Coming Into Contact Power Line On The School

November 3, 2026


Tragic incident in Ballia Student dies after coming into contact power line on the school

मौके पर जुटी भीड़

विस्तार

बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला दलित बस्ती पोखरा स्थित प्राथमिक विद्यालय में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। विद्यालय की छत पर लौकी तोड़ने गए कक्षा चार के छात्र अरशद (10) की हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि शिक्षक ने छात्र को लौकी तोड़ने के लिए छत पर भेजा था। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने विद्यालय पहुंचकर जमकर हंगामा किया और शिक्षकों को बंधक बना लिया। करीब चार घंटे तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गड़वार, सुखपुरा, फेफना और चितबड़ागांव थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X