बांसवाड़ा:कांग्रेस का 25 साल का राज खत्म , बाप-भाजपा गठबंधन से रीना रावत बनीं जिला प्रमुख – Banswara The Congress Faced Defeat Reena Emerge As The Zila Pramukh

कलेक्ट्री परिसर में परिणाम का इंतजार करते कांग्रेस पदाधिकारी।
November 25, 2026

कलेक्ट्री परिसर में परिणाम का इंतजार करते कांग्रेस पदाधिकारी।
पंचायतीराज चुनाव के तहत बुधवार को जिला प्रमुख का चुनाव हुआ। इसमें सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा। भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से भारत आदिवासी पार्टी की रीना रावत ने कांग्रेस के विकास बामनिया को एक वोट से हराया।
बांसवाड़ा में जिला परिषद की 43 सीटों में से कांग्रेस को 21 सीटें मिली थीं। भारत आदिवासी पार्टी को 17 और भाजपा को 5 सीटें प्राप्त हुई थीं। बुधवार सुबह रीना रावत और विकास बामनिया ने पर्चा दाखिल किया। दोपहर एक बजे तक किसी भी प्रत्याशी ने पर्चा वापस नहीं लिया। इसके बाद दोपहर तीन बजे तीनों दलों के सदस्यों ने मतदान किया। बाप प्रत्याशी रीना के पति राकेश रावत के भाजपा नेताओं के साथ आने से गठबंधन के संकेत मिले। कांग्रेस को सत्ता से दूर रखने के लिए भाजपा और बाप ने गठजोड़ किया। चुनाव परिणाम उनके पक्ष में आने पर भाजपा ने कार्यालय में जश्न मनाया। बाप कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्री चौराहे पर जीत की खुशी मनाई।
ये भी पढ़ें:राजस्थान: पंचायत चुनाव में झटके के बाद भाजपा का दिल्ली में मंथन, मदन राठौड़ समेत पूरी टीम तलब
पहली बार में ही जिला प्रमुख
भारत आदिवासी पार्टी ने जिले में पंचायतीराज का यह पहला चुनाव लड़ा। पार्टी ने पहली बार में ही 17 सीटों पर जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही पार्टी ने अपना पहला जिला प्रमुख भी बनाया। अब गुरुवार को उप जिला प्रमुख और प्रधान-उप प्रधान के पदों के लिए चुनाव होंगे।
कांग्रेस के 25 साल के राज का अंत
बांसवाड़ा में निर्वाचित रीना रावत तीसरी महिला जिला प्रमुख बनी हैं। इससे पहले वर्ष 1995 में भाजपा की लक्ष्मी निनामा पहली जिला प्रमुख बनी थीं। उनके बाद कांग्रेस की रेशम मालवीया तीन बार इस पद पर रहीं। रीना की जीत से जिला परिषद में कांग्रेस के 25 साल के शासन का अंत हो गया है।

कलेक्ट्री परिसर में परिणाम का इंतजार करते कांग्रेस पदाधिकारी।
November 26, 2026
जीत के बाद भाजपा पदाधिकारियों के साथ उप जिला प्रमुख प्रियंका कुंवर। विस्तार पंचायती राज चुनाव के तहत बांसवाड़ा में गुरुवार को उप जिला प्रमुख पद के लिए चुनाव हुए। इसमें भारतीय जनता पार्टी की सदस्य प्रियंका कुंवर उप जिला प्रमुख निर्वाचित हुईं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी रमेश नायक को एक वोट से हराया। भारत आदिवासी […]
November 26, 2026
मतदान भवन के बाहर हंगामा करते भाजपा नेता।
November 25, 2026
डूंगरपुर में बाप का जिला प्रमुख बनने के बाद खुशियां मनाते कार्यकर्ता। विस्तार आदिवासी बहुल डूंगरपुर जिले में भारत आदिवासी पार्टी ने पहली बार चुनाव लड़कर अपना जिला प्रमुख बना लिया है। चुनाव परिणाम काफी रोचक रहा, क्योंकि कांग्रेस ने मतदान से दूरी बनाए रखी। भाजपा और भारत आदिवासी पार्टी को समान सीटें मिलीं, जिसके […]
