सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बागपत:घर से बुलाकर ले गए चार युवक, 28 वर्षीय सौरभ की हत्या कर नैथला के जंगल में फेंका शव – Baghpat: 28-year-old Man Found Dead In Nathla Forest In Baghpat, Family Alleges Murder
बागपत

बागपत:घर से बुलाकर ले गए चार युवक, 28 वर्षीय सौरभ की हत्या कर नैथला के जंगल में फेंका शव – Baghpat: 28-year-old Man Found Dead In Nathla Forest In Baghpat, Family Alleges Murder

November 16, 2026


Baghpat: 28-Year-Old Man Found Dead in Nathla Forest in Baghpat, Family Alleges Murder

युवक की हत्या

विस्तार

बागपत जनपद के बडौली गांव निवासी 28 वर्षीय युवक सौरभ का शव सोमवार सुबह नैथला गांव के जंगल में मिला। परिजनों ने हत्या कर शव जंगल में फेंकने का आरोप लगाया है। घटना से गुस्साए परिजनों ने सरूरपुर पुलिस चौकी पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। युवक की मौत से परिवार और गांव में शोक का माहौल है।

चार युवक बाइक से घर पहुंचे थे

बडौली निवासी राजवीर का 28 वर्षीय पुत्र सौरभ अविवाहित था। उसकी मां सुनीता के अनुसार, रविवार शाम करीब 5:30 बजे चार युवक बाइक पर सवार होकर घर पहुंचे थे। चारों सौरभ को अपने साथ बुलाकर ले गए थे। इसके बाद सौरभ घर वापस नहीं लौटा।

यह भी पढ़ें: यूपी पुलिस के एनकाउंटर का खौफ: बुलेट प्रूफ जैकेट और बेड़ियां पहनकर कोर्ट पहुंचे लॉरेंस-गोगी गैंग के दो शूटर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X