बाबा बागेश्वर:धीरेंद्र शास्त्री बोले- हमने तो करवा चौथ का नया नाम ‘खसम पूजन दिवस’ रख लिया, बाबा ने दी ये सीख – Baba Bageshwar Dhirendra Shastri Karwa Chauth Khasam Pujan Diwas

बागेश्वर बाबा ने करवा चौथ पर दिया बयान
October 28, 2026

बागेश्वर बाबा ने करवा चौथ पर दिया बयान
मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले के करेरा नगर में इन दिनों बाबा बागेश्वर यानी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सात दिवसीय श्रीराम कथा चल रही है। 24 से 30 अक्टूबर तक चलने वाली इस कथा के दौरान 26 अक्टूबर को ‘सीधी बात’ सेशन में एक समर्थक ने करवा चौथ के व्रत को लेकर ऐसा सवाल पूछ लिया, जिस पर बाबा का मजेदार और तंजिया अंदाज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
ये भी पढ़ें- राज्यसभा उपचुनाव: भाजपा ने मध्य प्रदेश से हरदीप सिंह पुरी को बनाया उम्मीदवार, जानें किस वजह से खाली हुई थी सीट
कथा के दौरान एक भक्त ने आचार्य धीरेंद्र शास्त्री से सवाल किया कि उसकी नई-नई शादी हुई है, तो क्या इस बार उसकी पत्नी करवा चौथ का व्रत रख सकती है या नहीं? इस पर ठहाके लगाते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि हमने तो करवा चौथ का नया नाम ‘खसम पूजन दिवस’ रख लिया है। उन्होंने आगे कहा कि व्रत रखना चाहिए, पाश्चात्य संस्कृति के इस दौर में शास्त्रों में भले ही इसका बहुत कड़ा विधान न मिलता हो, लेकिन एक संकल्प जरूर लेना चाहिए।
बाबा ने चुटकी लेते हुए आगे कहा कि सिर्फ एक दिन व्रत रखकर बाकी के 364 दिन पतियों को यह ताने नहीं मारने चाहिए कि “कहां से मिल गए, कौन से मुहूर्त में शादी हुई थी, इससे अच्छा तो हम ऐसे ही मर जाते”। उन्होंने संदेश दिया कि जिस शिद्दत और साधना के साथ पति की दीर्घायु के लिए करवा चौथ के दिन प्रार्थना की जाती है, वैसी ही भावना बाकी के पूरे साल भी बनी रहनी चाहिए, तभी करवा चौथ का व्रत सार्थक और सफल है।
बहरहाल, करवा चौथ और पति-पत्नी के रिश्ते पर दिया गया बाबा बागेश्वर का यह अनोखा और हास्य से भरपूर बयान इन दिनों क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
November 13, 2026
सांकेतिक – फोटो : AI विस्तार मूर्ति रक्षित मूर्ति संरक्षित फाउंडेशन ने खजुराहो स्थित ग्यारहवीं शताब्दी के प्रसिद्ध जवारी मंदिर में भगवान विष्णु की प्रतिमा के मस्तक को फिर से प्रतिमा से जोड़ने की मांग की है। साथ ही, वहां धार्मिक अनुष्ठान शुरू करने की अनुमति देने की भी मांग की है। यह मस्तक हाल […]
November 9, 2026
छतरपुर में लगी आग विस्तार छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रविवार देर रात दीपावली के दिन आगजनी की घटना से हड़कंप मच गया। जहर रोड पर पंजाब नेशनल बैंक के सामने डीसेंट इंग्लिश स्कूल के पास, छोटू शुक्ला की दुकान के बगल में स्थित स्टेशनरी और बुक डिपो में अचानक आग लग […]
November 6, 2026
घटना स्थल पर मौजूद पुलिस विस्तार शहर के व्यस्त कॉलेज तिराहा क्षेत्र में देर रात गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। यहां समोसे की दुकान संचालित करने वाले मुनमुन चौरसिया पर गोली चलाने का गंभीर आरोप रिलायंस पेट्रोल पंप संचालक संजू अग्रवाल पर लगा है। पीड़ित के मुताबिक विवाद के दौरान आरोपी ने […]
