सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बाराबंकी:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मां-बेटे की मौत, बाइक से लौट रहे थे घर; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस – Mother And Son Were Died In Collision With Speeding Vehicle In Barabanki While Returning Home On Bike
बाराबंकी

बाराबंकी:तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से मां-बेटे की मौत, बाइक से लौट रहे थे घर; सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस – Mother And Son Were Died In Collision With Speeding Vehicle In Barabanki While Returning Home On Bike

November 16, 2026


mother and son were died in collision with speeding vehicle in Barabanki while returning home on bike

कोठी थाना क्षेत्र में भानमऊ चौराहे के पास हुआ हादसा।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बाराबंकी में सोमवार सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। दोनों हैदरगढ़ से घर लौट रहे थे। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

हादसा हैदरगढ़-बाराबंकी मार्ग पर कोठी थाना क्षेत्र में भानमऊ चौराहे के पास हुआ। पुलिस के अनुसार, जैदपुर क्षेत्र के पारादीपू गांव निवासी सर्वेश वर्मा (36) अपनी मां शर्मावती (65) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। भानमऊ चौराहे के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 

हादसे में सड़क पर गिरकर दोनों की मौत हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें सड़क पर पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। एसओ डीपी सिंह ने बताया कि हादसे के बाद अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। 

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X