Charkhi Dadri News:प्रदेश में वन क्षेत्र का कम होना जनता के स्वास्थ्य के लिए खतरे की घंटी – Shrinking Forest Cover In The State Is An Alarm Bell For Public Health: Singh
चरखी दादरी। वन कर्मचारी संघ हरियाणा के पूर्व प्रधान जीवन सिंह ने प्रेस बयान में कहा कि राष्ट्रीय वन नीति के अनुसार कुल भौगोलिक क्षेत्र का 33 प्रतिशत वनों के अधीन होना चाहिए। प्रदेश का 3.65 प्रतिशत भू-क्षेत्र ही वनों के अधीन है। प्रदेश में प्राकृतिक वन क्षेत्र शिवालिक व अरावली तक ही सीमित है। मानव निर्मित वन क्षेत्र बढ़ाने के प्रयास के बाद केवल 60 वर्ष में 1.35 ही बढ़ पाया है।
वन कर्मचारी संघ हरियाणा के पूर्व प्रधान जीवन सिंह ने कहा कि कि विश्व बैंक, विदेशी सहायता व राज्य बजट से चलाई गई परियोजनाओं मफाल, डीडीपी., डीपीएपी, आईआरडी, सामाजिक वानिकी, अरावली, सामुदायिक वानिकी, जेबीआईसी, वन-वनस्पति के माध्यम से हर गांव पेड़ों की छांव, वन मित्र योजना, एक पेड़ मां के नाम, मिया वाकी परियोजना, ऑक्सीवन व हर्बल पार्क स्थापना के बाद भी वन क्षेत्र नहीं बढ़ना चिंता का विषय है। जीवन सिंह ने कहा कि कृत्रिम वन पद्धति वन विज्ञान पर आधारित है। वनों के वैज्ञानिक प्रबंधन के लिए अच्छे बीज संग्रहण नर्सरी तैयार करना, भूमि की मिट्टी की जांच करवाना, उसके अनुसार उपयुक्त प्रजातियों का रोपण, भूमि का प्रबंधन, देखभाल, सुरक्षा, आग से बचाव करना जरूरी है।
जीवन सिंह ने कहा कि विभाग में वन रक्षक से लेकर राष्ट्रीय वन सेवा के अधिकारी तक को वन विज्ञान से संबंधित सभी विषयों का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होता है।
