शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिलासपुर:रिश्वतखोर पटवारी पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 25 हजार घूस लेने के मामले में निलंबित किया – Bilaspur: Patwari Suspended Over Alleged 25,000 Bribe, Collector Seeks Chargesheet Within Seven Days
बिलासपुर (छत्तीसगढ़)

बिलासपुर:रिश्वतखोर पटवारी पर कलेक्टर का बड़ा एक्शन, 25 हजार घूस लेने के मामले में निलंबित किया – Bilaspur: Patwari Suspended Over Alleged 25,000 Bribe, Collector Seeks Chargesheet Within Seven Days

October 30, 2026


Bilaspur: Patwari Suspended Over Alleged 25,000 Bribe, Collector Seeks Chargesheet Within Seven Days

रिश्वत लेने के आरोप में पटवारी निलंबित

विस्तार

शासकीय राजस्व कार्य के बदले 25 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल ने पटवारी ऋषिपुरी गोस्वामी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सोशल मीडिया और समाचार पोर्टलों पर प्रसारित वीडियो के संबंध में तहसीलदार पचपेड़ी द्वारा प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन में आरोप प्रथम दृष्टया प्रमाणित पाए जाने के बाद यह कार्रवाई की गई है।

श्री गोस्वामी पूर्व में पटवारी हल्का नंबर 14 में पदस्थ थे तथा वर्तमान में तहसील पचपेड़ी के पटवारी हल्का नंबर 05 में कार्यरत हैं। तहसीलदार पचपेड़ी ने 28 अक्टूबर को जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत किया था। आदेश में पटवारी के कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियमों के विपरीत एवं गंभीर कदाचरण की श्रेणी में मानते हुए शासन की छवि धूमिल करने वाला बताया गया है।

ये भी पढ़ें: जशपुर: सरकारी स्कूलों में एआई, कोडिंग और रोबोटिक्स की पढ़ाई, तीन स्कूलों के छात्रों को मिलेगा प्रशिक्षण

निलंबन अवधि में श्री गोस्वामी का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व, कोटा कार्यालय निर्धारित किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। कलेक्टर ने तहसीलदार पचपेड़ी को संबंधित पटवारी के विरुद्ध आरोप पत्र तैयार कर सात दिनों के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश भी दिए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X