बिहार:गंगा की बदलती धार से दहशत में ग्रामीण, खेती की जमीन के बाद अब घरों पर मंडराया खतरा – Ganga Erosion Threatens Four Wards In Munger’s Kutlupur

कटाव के कारण लोग दहशत में
November 10, 2026

कटाव के कारण लोग दहशत में
मुंगेर की कुतलूपुर पंचायत में गंगा की बदलती धारा और तेज कटाव ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। नदी के लगातार कटाव से पंचायत के वार्ड संख्या 04, 16, 17 और 18 के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है। कटाव स्थल से गांव की दूरी महज 500 मीटर रह गई है। वहीं, नदी किनारे स्थित किसानों की खेती योग्य जमीन भी धीरे-धीरे गंगा में समाती जा रही है। कटाव की गंभीर स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों का कहना है कि पिछले दो वर्षों से गंगा का कटाव लगातार जारी है, लेकिन अब तक बचाव के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ग्रामीण पंकज कुमार सिंह ने बताया कि कटाव के कारण उनकी खेती योग्य जमीन पहले ही गंगा में समा चुकी है। अब उनके घर पर भी खतरा मंडराने लगा है। कटाव की आशंका के कारण रातों की नींद उड़ गई है।
वहीं, ग्रामीण संजय चौधरी उर्फ महथ ने बताया कि गंगा की धारा सीधे गांव की ओर बढ़ रही है। वार्ड संख्या 16, 17 और 18 की स्थिति सबसे अधिक चिंताजनक है। बच्चों और परिवार की सुरक्षा को लेकर हर समय डर बना रहता है। उन्होंने जिला प्रशासन से जल्द बोल्डर क्रेटिंग और जियो बैग डालकर बचाव कार्य शुरू कराने की मांग की है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले दो वर्षों से केवल आश्वासन मिल रहा है, लेकिन अस्थायी बचाव कार्य भी शुरू नहीं हुआ है। इससे लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
ये भी पढ़ें- बिहार: छठ पर गंगा घाटों की सुरक्षा को लेकर अलर्ट, 103 में से 90 घाट सुरक्षित; मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश
अधिकारियों ने कहा- कटाव पर रखी जा रही नजर
संबंधित विभाग के अधिकारियों के अनुसार, गंगा की बदलती धारा के कारण कुछ स्थानों पर कटाव तेज हुआ है। प्रभावित वार्डों का तकनीकी सर्वेक्षण कराया जा रहा है। कटाव निरोधक कार्य के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को प्रस्ताव भेजा जाएगा।

कटाव के कारण लोग दहशत में

कटाव के कारण लोग दहशत में
November 13, 2026
बिहार के मुंगेर में छठ महापर्व के पहले दिन नहाय-खाय पर बड़ा हादसा हो गया। सदर प्रखंड के शंकरपुर गंगा घाट पर शुक्रवार को स्नान करने के दौरान दो किशोर गहरे पानी में डूबने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए एक किशोर को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि दूसरा किशोर गंगा की […]
November 12, 2026
बेगूसराय में दरिंदगी की शिकार महिला पर फिर हमला, पड़ोसी गिरफ्तार विस्तार बिहार के बेगूसराय जिले में सामूहिक दुष्कर्म की 30 वर्षीय पीड़िता को एक पड़ोसी द्वारा इमारत की छत से नीचे फेंकने का आरोप लगा है। इस घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। […]
November 12, 2026
मुंगेर में सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती प्यार में बदली और फिर दोनों ने शादी कर ली। लेकिन नौ महीने बाद ही इस प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत हो गया। हवेली खड़गपुर प्रखंड की बहिरा पंचायत अंतर्गत मानपुर गांव में 20 वर्षीय नवविवाहिता शिवांगी कुमारी का शव ससुराल स्थित कमरे में फंदे से लटका […]
