शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:टोल प्लाजा पर विवाद सुलझाने गए कमलेश की मौत, Nh-27 किनारे झाड़ी में मिला शव – Muzaffarpur Bihar News : Traceless Property Dealer Dead Body Found In Suspicious Condition Family Says Murder
मुज़फ़्फ़रपुर

बिहार:टोल प्लाजा पर विवाद सुलझाने गए कमलेश की मौत, Nh-27 किनारे झाड़ी में मिला शव – Muzaffarpur Bihar News : Traceless Property Dealer Dead Body Found In Suspicious Condition Family Says Murder

November 12, 2026


Muzaffarpur Bihar news : traceless property dealer dead body found in suspicious condition family says murder

प्रॉपर्टी डीलर शव बरामद

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में एनएच-27 के किनारे मिला है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक देर रात टोल प्लाजा के पास किसी विवाद को सुलझाने के लिए गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजनों ने इसी विवाद में उनकी हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान मैठी गांव निवासी शिवचरण राय के 54 वर्षीय पुत्र कमलेश राय के रूप में हुई है। उनके शरीर पर कई जगह गहरे चोट के निशान मिले हैं। शव मिलने की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस सभी बिंदुओं पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुटी है। वहीं, शव मिलने के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा होने से एनएच-27 पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।

इस मामले में मृतक के भाई विमलेश राय ने बताया कि उनका भाई बीती रात ट्रक को टोल मुक्त कराने के लिए गए थे। वह रात करीब 9:30 बजे घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। इस दौरान परिवार के लोग पूरी रात उनकी तलाश करते रहे। गुरुवार को घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर एनएच-27 के किनारे एक झाड़ी में उनका शव मिला। मृतक के भाई ने हत्या कर शव को झाड़ी में फेंके जाने की आशंका जताई है।

परिजनों के अनुसार, कमलेश राय पहले ट्रक चालक थे और करीब एक साल से जमीन की खरीद-बिक्री के कारोबार से जुड़े थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि जमीन के कारोबार से जुड़े किसी विवाद में उनकी हत्या की गई होगी।

ये भी पढ़ें- बिहार: स्वच्छता में पटना नगर निगम की हैट्रिक, राष्ट्रपति ने दिया स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी पुरस्कार

मामले को लेकर एसडीपीओ ईस्ट-वन अलय वत्स ने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया जा रहा है। मृतक को टोल प्लाजा के पास हुए एक विवाद के दौरान अंतिम बार देखा गया था। इसके बाद से वह लापता थे। उनका शव घर जाने वाले रास्ते में ही मिला है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कमलेश राय की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

एसडीपीओ ने बताया कि परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

प्रॉपर्टी डीलर शव बरामद

प्रॉपर्टी डीलर शव बरामद

प्रॉपर्टी डीलर शव बरामद

प्रॉपर्टी डीलर शव बरामद

प्रॉपर्टी डीलर शव बरामद

प्रॉपर्टी डीलर शव बरामद

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X