शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार में भीषण सड़क हादसा:छठ मनाने घर लौट रही युवती और ऑटो चालक की मौत, तीन घायल – Muzaffarpur Bihar News : Two Died And Three Injured In Road Accident All Return Home To Chhath Pooja
मुज़फ़्फ़रपुर

बिहार में भीषण सड़क हादसा:छठ मनाने घर लौट रही युवती और ऑटो चालक की मौत, तीन घायल – Muzaffarpur Bihar News : Two Died And Three Injured In Road Accident All Return Home To Chhath Pooja

November 13, 2026


Muzaffarpur Bihar news : two died and three injured in road accident all return home to chhath pooja

भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के भेरगरहा डिहुली के पास भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवती और ऑटो चालक शामिल हैं। मृतकों की पहचान सकरा थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय निशु कुमारी और मिठनपुरा थाना क्षेत्र के कन्हौली मठ निवासी 20 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है।

इस घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है। वहीं, हादसे में मृतका की दो बहनें और ऑटो चालक का एक सहयोगी घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने दुर्घटना को अंजाम देने वाले वाहन को जब्त कर लिया है।

घटना को लेकर मृतका के पिता नरेश कुमार राम ने बताया कि उनकी तीनों बेटियां बुधवार सुबह चार बजे ट्रेन से मुजफ्फरपुर पहुंची थीं। सभी ने मुजफ्फरपुर रेलवे स्टेशन से एक ऑटो बुक किया और छठ पर्व मनाने के लिए अपने घर जा रही थीं। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ऑटो में सवार तीनों बेटियां और दो अन्य लोग सड़क पर गिर गए। इस हादसे में सभी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

जानकारी मिलने पर परिजन आनन-फानन में अस्पताल पहुंचे, जहां बड़ी बेटी को श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) रेफर किया गया। हालांकि, इलाज के दौरान निशु कुमारी की मौत हो गई, जबकि उनकी दोनों छोटी बहनों का गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। मृतका निशु सबसे बड़ी बहन थी। वह दिल्ली में रहकर पढ़ाई करने के साथ ही एक अस्पताल में नर्सिंग का काम करती थी।

ये भी पढ़ें- बिहार: चित्रगुप्त पूजा से दिया जवाबदेही का संदेश, नितिन नवीन बोले- जनता को मिले काम का हिसाब

उनकी दोनों छोटी बहनें पढ़ाई कर रही हैं। इनमें से एक इंटरमीडिएट और दूसरी मैट्रिक की छात्रा है। बड़ी बहन निशु की शादी की बात भी चल रही थी, लेकिन उससे पहले ही यह हादसा हो गया। वहीं, मृतक अजय कुमार के भाई ने बताया कि उनका छोटा भाई बुधवार सुबह ऑटो में सवार यात्रियों को छोड़ने के लिए निकला था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। उसने चार महीने पहले ही ऑटो खरीदा था। हादसे में उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X