सोमवार, 16 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:बक्सर में पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु पर बाइक और कार की भीषण टक्कर, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर – Head-on Collision Between A Motorcycle And A Car On The Old Veer Kunwar Singh Setu; Three Youths Injured
पटना

बिहार:बक्सर में पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु पर बाइक और कार की भीषण टक्कर, तीन युवक घायल, एक की हालत गंभीर – Head-on Collision Between A Motorcycle And A Car On The Old Veer Kunwar Singh Setu; Three Youths Injured

November 16, 2026


Head-on collision between a motorcycle and a car on the old Veer Kunwar Singh Setu; three youths injured.

दुर्घटनाग्रस्त बाइक

विस्तार

पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु पर सोमवार को बाइक और कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद पुल पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर उत्तर प्रदेश की ओर से बक्सर आ रहे थे। इसी दौरान पुराने वीर कुंवर सिंह सेतु पर सामने से आ रही कार से उनकी बाइक की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे में कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद पुल से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों घायलों को गोलंबर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

पढ़ें: 25 बीघा में बन रहा जयमाला स्थल, कई हेलीपैड तैयार; गायक गुंजन सिंह मिलने पहुंचे

गोलंबर पोस्ट प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि घायल तीनों युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जारीगांवा गांव के रहने वाले हैं। घायलों की पहचान मिथुन कुमार (32), पिता विजय बिन, शक्ति कुमार (21), पिता राजू बिन और भोला कुमार (21), पिता खुखनू बिन के रूप में हुई है। इनमें मिथुन कुमार की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि शक्ति और भोला को मामूली चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद पुल पर कुछ समय तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। हादसे ने एक बार फिर पुल पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर किया है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X