बिहार:बेटियों से छेड़खानी करने वालों का हाथ काटकर लाने पर दो लाख का इनाम देंगे पप्पू यादव, सांसद ने किया एलान – Mp Pappu Yadav Controversial Statement On Girls Harassment Madhepura Bihar News

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
November 1, 2026

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव खुर्दा में मेले के उद्घाटन के दौरान पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने मंच से ऐलान किया कि बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटकर लाने वाले को वह दो लाख रुपये का इनाम देंगे। सांसद ने कहा, “बेटी की तरफ हाथ बढ़ाने वालों का हाथ काटकर लाइए और पप्पू यादव से दो लाख रुपये का इनाम लीजिए। जो भी बेटी को छेड़े, उसे दंड भी दीजिए और तुरंत पप्पू यादव से दो लाख रुपये लीजिए।”
उन्होंने कहा कि बेटी और मां के सम्मान के सवाल पर कोई समझौता नहीं होगा, चाहे दोषी किसी भी जाति, धर्म या मजहब का हो। पप्पू यादव ने कहा कि छेड़खानी करने वाला कितना भी ताकतवर क्यों न हो, उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति समाज के साथ वहशीपन करेगा, चाहे उसका परिवार प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री से जुड़ा हो, तो उसके खिलाफ महाभारत से भी बड़ी लड़ाई शुरू होगी। खुर्दा महोत्सव में संबोधन के दौरान सांसद ने बेटियों की सुरक्षा और सम्मान का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बेटियों की आबरू की रक्षा के सवाल पर कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
खुर्दा गांव पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव का पैतृक गांव है। यह मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड में स्थित है। दुर्गा पूजा के अवसर पर यहां महोत्सव और मेले का आयोजन किया जाता है। इसमें कुश्ती, कबड्डी सहित विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं होती हैं। मुंबई से आने वाले कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत करते हैं।
ये भी पढ़ें- बिहार: तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार से अब क्या मांग कर दी? कहा- हजारों नियोजित शिक्षकों की सेवा पर संकट
पिछले कुछ दिनों में बिहार के जमुई, बांका, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर समेत कुछ अन्य जिलों में नाबालिगों और युवतियों से छेड़खानी की घटनाएं सामने आईं और इनके वीडियो वायरल हुए। पुलिस ने इन मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया था। इन अलग-अलग घटनाओं की सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने निंदा की थी।
November 13, 2026
बिहार के मधेपुरा जिले में एक युवक की करंट लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप उसकी पत्नी पर लगा है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी गुंजन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गुंजन ने पति […]
November 12, 2026
मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के खोपड़िया गांव में दीपावली की रात हुए सुबोध सिंह (38) हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने हत्या में संलिप्तता के आरोप में मुख्य अभियुक्त समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा और एक खोखा भी […]
November 11, 2026
बिहार के सहरसा जिले में जमीन के एक टुकड़े के लिए रिश्तों का कत्ल कर दिया गया। सौरबाजार थाना क्षेत्र के भेलवा गांव में जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर बड़े भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से जख्मी बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां […]
