बिहार:मुजफ्फरपुर की तीन बेटियों का बिहार वॉलीबॉल टीम में चयन, नेशनल स्कूल गेम्स में दिखाएंगी दम – Three Daughters Selected For The Bihar State Volleyball Team Mettle At The National School Games

बिहार की खिलाड़ी
November 25, 2026

बिहार की खिलाड़ी
बिहार के खेल जगत के लिए गौरव की बात है। मुजफ्फरपुर की तीन प्रतिभावान खिलाड़ियों का एसजीएफआई अंडर-14 नेशनल स्कूल गेम्स के लिए बिहार वॉलीबॉल टीम में चयन हुआ है। चयनित खिलाड़ियों में स्माही, रिद्धि और नीतू शामिल हैं। तीनों खिलाड़ी महाराष्ट्र के शिरडी स्थित अहिल्यानगर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बिहार का प्रतिनिधित्व करेंगी।
तीनों बेटियों के राज्य टीम में चयन से जिले के खेल प्रेमियों, अभिभावकों और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। उपलब्धि की जानकारी देते हुए उपनिदेशक शारीरिक शिक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि तीनों खिलाड़ी डुमरी स्थित शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल की छात्राएं हैं। नियमित अभ्यास और अनुशासन के दम पर इन खिलाड़ियों ने अपनी अलग पहचान बनाई है।
जिला खेल पदाधिकारी ने कहा कि जिले की बेटियों का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होना अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन जमुई जिले में आयोजित प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है।
बीते 23 से 25 अक्टूबर तक जमुई में आयोजित प्रमंडल स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में स्माही, रिद्धि और नीतू ने अपने बेहतरीन खेल से सभी को प्रभावित किया था। इनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की बदौलत तिरहुत प्रमंडल की टीम अंडर-14 आयु वर्ग में विजेता बनी थी। इसी प्रदर्शन के आधार पर चयनकर्ताओं ने तीनों खिलाड़ियों को बिहार टीम में जगह दी है।
राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए चयनित होने पर खेल और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। स्कूल की निदेशिका सह प्राचार्य ऋचा शर्मा, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव सह पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी करुणेश कुमार, शारीरिक शिक्षा शिक्षक कृष्णा ठाकुर, अंकुश कुमार, समरेश कुमार और संजय कुमार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताई है। सभी ने खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच पर बेहतर प्रदर्शन कर बिहार और मुजफ्फरपुर का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दी हैं।
November 29, 2026
सीतामढ़ी जिले में बाजार में बिकने वाले चावल की गुणवत्ता को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर-11 निवासी सुशील कुमार ने दावा किया है कि गौशाला चौक स्थित एक किराना दुकान से खरीदा गया चावल पकाने के बाद सामान्य चावल जैसा नहीं दिखा। इसकी बनावट और स्वरूप देखकर उन्हें […]
November 28, 2026
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड क्षेत्र के जजुआर गांव में शनिवार देर शाम बांकीपुर के विधायक और जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पहुंचे। वह बुद्धिजीवी संवाद कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हुई गलतियों से सीख लेकर आगामी पंचायत चुनाव में सही प्रतिनिधियों को चुनने की […]
November 28, 2026
तीन नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करने के लिए कुल 1,294.37 एकड़ जमीन के अधिग्रहण को मंजूरी दी गई है। (सांकेतिक तस्वीर) – फोटो : AI विस्तार बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने और नए उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की दिशा में सीएम सम्राट चौधरी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। नालंदा, समस्तीपुर और […]
