बिहार:लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर चीख-पुकार, बस पलटने से तीन की मौत व 44 यात्री घायल; टायर फटने की आशंका – Lucknow-agra-expressway-bus-accident-three-dead-44-injured

सड़क हादसा।
– फोटो : प्रतीकात्मक
November 9, 2026

सड़क हादसा।
– फोटो : प्रतीकात्मक
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार सुबह लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। राजस्थान से बिहार के छपरा जा रही यात्रियों से भरी एक बस पारा थाना क्षेत्र के मोहान जीरो पॉइंट के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे करीब 40 फीट गहरी खाई में पलट गई। इस दुर्घटना में तीन यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 44 अन्य घायल हो गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बस राजस्थान के भिवाड़ी और रेवाड़ी इलाके से यात्रियों को लेकर बिहार आ रही थी। बस में करीब 52 से 60 यात्री सवार थे। सोमवार सुबह करीब छह से साढ़े छह बजे के बीच बस मोहान जीरो पॉइंट के पास पहुंची, तभी चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया और बस सड़क से नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच चीख-पुकार मच गई।
पुलिस और एसडीआरएफ ने चलाया बचाव अभियान
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, फायर ब्रिगेड और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंच गईं। बस में कई यात्री फंसे हुए थे। बचाव दल ने काफी मशक्कत के बाद यात्रियों को बाहर निकाला। बस के शीशे तोड़कर भी लोगों को सुरक्षित निकालना पड़ा। इसके बाद एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
लोकबंधु अस्पताल और केजीएमयू में चल रहा इलाज
हादसे में घायल 44 यात्रियों को लखनऊ के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें 31 घायलों का इलाज लोकबंधु अस्पताल में, जबकि 13 का उपचार केजीएमयू के ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है। तीन यात्रियों को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और चिकित्सकों को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें- दिल्ली: दिवाली की रात 36 एक्यूआई स्टेशन हुए बंद, सरकारी आंकड़ा 370 तो निजी एजेंसी ने 2283 तक बताई रीडिंग
हादसे के कारणों की जांच के आदेश
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस का टायर फटने से दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, कुछ यात्रियों ने चालक पर नशे की हालत में बस चलाने का आरोप लगाया है। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
November 13, 2026
सीवान जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की जांच ने एक बार फिर शिक्षा विभाग में खलबली मचा दी है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच में कथित तौर पर प्रमाण-पत्रों से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आने के बाद अब आठ शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई की सुगबुगाहट […]
November 13, 2026
कच्ची दरगाह से बिदुपुर ब्रिज का नाम नीतीश सेतु होगा। विस्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस मेगा ब्रिज के शुभारंभ से पहले इसका नामकरण कर […]
November 13, 2026
निशा की सड़क हादसे में मौत विस्तार छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र के राजा चौक के समीप छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार युवती की छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान रज्जूपुर टोला गांव निवासी बच्ची सिंह की 21 वर्षीय पुत्री निशा […]
