बिहार:बैंक से ड्यूटी कर घर लौट रही 21 वर्षीय निशा की सड़क हादसे में मौत, कार चालक टक्कर मारकर फरार – Chhapra-road-accident-21-year-old-nisha-kumari-dies-car-hits-scooty

निशा की सड़क हादसे में मौत
November 13, 2026

निशा की सड़क हादसे में मौत
छपरा के भेल्दी थाना क्षेत्र के राजा चौक के समीप छपरा-मुजफ्फरपुर एनएच-722 पर कार की टक्कर से गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार युवती की छपरा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान रज्जूपुर टोला गांव निवासी बच्ची सिंह की 21 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी के रूप में हुई है। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार, निशा रायपुरा बाजार स्थित जेएमडी शेयर सर्विस यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक में काम करती थी। बैंक में ड्यूटी समाप्त करने के बाद वह अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी। इसी दौरान राजा चौक के समीप मुजफ्फरपुर की ओर से तेज गति से आ रही एक कार ने उसकी स्कूटी में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर के बाद निशा सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर
हादसे के बाद घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवती को इलाज के लिए गड़खा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। हालांकि, हालत गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान निशा की मौत हो गई।
ये भी पढ़ें- बिहार: स्वच्छता में पटना नगर निगम की हैट्रिक, राष्ट्रपति ने दिया स्टेट फर्स्ट स्वच्छ सिटी पुरस्कार
शव पहुंचते ही गांव में पसरा मातम
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां निर्मला देवी बेटी को खोने के गम में बेसुध हो गईं। वहीं, बहनों विपुल कुमारी, बेबी कुमारी और रूबी कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है।
बताया जाता है कि निशा चार बहनों में सबसे छोटी थी। वह बैंक में नौकरी कर परिवार का सहारा बनी हुई थी। उसकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद रज्जूपुर टोला गांव में भी शोक का माहौल है।
November 13, 2026
सीवान जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाण-पत्रों की जांच ने एक बार फिर शिक्षा विभाग में खलबली मचा दी है। निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच में कथित तौर पर प्रमाण-पत्रों से जुड़ी गड़बड़ियां सामने आने के बाद अब आठ शिक्षकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की तैयारी की जा रही है। इस कार्रवाई की सुगबुगाहट […]
November 13, 2026
कच्ची दरगाह से बिदुपुर ब्रिज का नाम नीतीश सेतु होगा। विस्तार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार दौरे पर आएंगे। इस दौरान वह कच्ची दरगाह-राघोपुर-बिदुपुर छह लेन पुल का उद्घाटन कर इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। सीएम सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली सरकार ने इस मेगा ब्रिज के शुभारंभ से पहले इसका नामकरण कर […]
November 12, 2026
लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जन्मभूमि सिताबदियारा को रिविलगंज प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने के लिए स्थायी पुल निर्माण की दिशा में पहल होने की उम्मीद जगी है। अब तक इस मार्ग पर पीपा पुल के सहारे आवागमन करने वाले लोगों को भविष्य में स्थायी पुल की सुविधा मिल सकती है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस मांग […]
