रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार:सोनू सूद अंकल, मुझे बचा लो…’ डेढ़ करोड़ के इलाज के लिए दर-दर भटक रही मासूम की मां, अब अभिनेता से आस – Child-rare-disease-kolkata-family-unable-meet-anant-singh-pinning-hope-sonu-sood
पटना

बिहार:सोनू सूद अंकल, मुझे बचा लो…’ डेढ़ करोड़ के इलाज के लिए दर-दर भटक रही मासूम की मां, अब अभिनेता से आस – Child-rare-disease-kolkata-family-unable-meet-anant-singh-pinning-hope-sonu-sood

November 28, 2026


अंकल, मुझे बचा लो… मेरे मम्मी-पापा मेरा इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं। प्लीज, मुझे बचा लो।’ एक मासूम बच्ची की यह गुहार किसी का भी दिल पिघला सकती है। गंभीर बीमारी से जूझ रही नेहा मांझी ने अभिनेता सोनू सूद से मदद की अपील की है। नेहा की मां का कहना है कि उनके पास बेटी के इलाज के लिए पैसे नहीं हैं। अब उन्हें सोनू सूद से ही आखिरी उम्मीद है, जो पहले भी जरूरतमंद लोगों की मदद कर चुके हैं।

नेहा स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) टाइप-3ए नाम की दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित है। इस बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाले एक इंजेक्शन की कीमत करीब डेढ़ करोड़ रुपये बताई जा रही है। परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वह इतनी बड़ी रकम जुटा सके। बेटी के इलाज के लिए मां दर-दर भटक रही है और सोशल मीडिया के जरिए अपनी फरियाद सोनू सूद तक पहुंचाने की कोशिश कर रही है।

क्या है नेहा की बीमारी, क्यों कमजोर होती हैं मांसपेशियां?

स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) एक दुर्लभ आनुवंशिक न्यूरोमस्कुलर बीमारी है। इसमें मोटर न्यूरॉन्स प्रभावित होते हैं। ये तंत्रिका कोशिकाएं मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी से मांसपेशियों तक संकेत पहुंचाने का काम करती हैं। इनके प्रभावित होने से मांसपेशियां कमजोर होने लगती हैं और शरीर की गतिविधियों पर असर पड़ता है। एसएमए के अलग-अलग प्रकार होते हैं और लक्षणों की गंभीरता भी अलग हो सकती है।

बेटी के इलाज के लिए मां ने खटखटाए कई दरवाजे

परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण नेहा का इलाज कराना मुश्किल हो रहा है। बच्ची की मां मदद की उम्मीद लेकर मोकामा विधायक अनंत सिंह के नदावां स्थित आवास भी पहुंची थीं। हालांकि, वहां शादी की व्यस्तताओं के चलते उनकी मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद परिवार ने विधायक से उम्मीद छोड़ दी।

फिलहाल नेहा की मां बाढ़ स्थित स्थायी रैन बसेरे में रुकी हुई हैं। वह बेटी के इलाज के लिए लगातार मदद की कोशिश कर रही हैं। मां का कहना है कि बेटी की हालत देखकर वह बेबस महसूस करती हैं, लेकिन उसकी जिंदगी बचाने की उम्मीद में हर संभव दरवाजा खटखटा रही हैं।

अब सोनू सूद से आखिरी उम्मीद, सोशल मीडिया पर लगाई गुहार

नेहा की मां ने रोते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से अभिनेता सोनू सूद से मदद मांगी है। उन्हें उम्मीद है कि सोनू सूद उनकी बेटी की पुकार सुनेंगे और इलाज में मदद के लिए आगे आएंगे। परिवार के लिए हर गुजरता दिन चिंता बढ़ा रहा है। मां अपनी बच्ची को गंभीर बीमारी से जूझते देख रही है और उसकी जिंदगी बचाने के लिए किसी मददगार की राह ताक रही है।

नेहा की मां की अपील है कि उनकी बच्ची को इलाज का मौका मिले, ताकि वह भी दूसरे बच्चों की तरह स्वस्थ जीवन जी सके।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X