शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार :पत्नी से विवाद में चर्चित Ips का ‘तत्काल प्रभाव’ से ट्रांसफर; चार और आईपीएस, एक Bps का तबादला – Bhanu Pratap Singh Ips Transfer Bihar News Khagaria Sp Sheohar Muzaffarpur City Sp Transfer Bihar News
मुंगेर

बिहार :पत्नी से विवाद में चर्चित Ips का ‘तत्काल प्रभाव’ से ट्रांसफर; चार और आईपीएस, एक Bps का तबादला – Bhanu Pratap Singh Ips Transfer Bihar News Khagaria Sp Sheohar Muzaffarpur City Sp Transfer Bihar News

November 4, 2026


bhanu pratap singh ips transfer bihar news khagaria sp sheohar muzaffarpur city sp transfer bihar news

पुलिस मुख्यालय पटना

विस्तार

बिहार सरकार के गृह विभाग ने बुधवार को भारतीय पुलिस सेवा के पांच और बिहार पुलिस सेवा के एक अधिकारी का तबादला आदेश जारी किया। इस आदेश के तहत दो जिलों- खगड़िया और शिवहर में नए एसपी की तैनाती हुई है। सबसे बड़ा और कड़ा आदेश खगड़िया के मौजूदा एसपी भानु प्रताप सिंह को लेकर आया है। तबादला आदेश में स्पष्ट रूप से लिखा गया है- “तत्काल प्रभाव से बिहार पुलिस मुख्यालय पटना में योगदान देंगे।” 

एक राज्यपाल के पास, दूसरे पुलिस मुख्यालय में आए 

अगले आदेश तक जिन आईपीएस पदाधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है, उनमें सबसे ऊपर 2020 बैच के आईपीएस अपराजीत हैं। इनहें राज्यपाल का परिसहाय बनाया गया है। यानी, राज्यपाल सचिवालय चले जाएंगे। अब तक वह बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस- 16 के समादेष्टा रहते हुए पटना के पुलिस अधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के अतिरिक्त प्रभार को भी देख रहे थे। खगड़िया एसपी को तो मुख्यालय से अटैच कर ही दिया गया है, वह 2021 बैच के आईपीएस हैं और इस समय अपनी पत्नी से विवाद के कारण चर्चा में हैं। उनकी पत्नी ने कल भी खगड़िया एसपी आवास के सामने धरना दिया था। 

खगड़िया और शिवहर के नए एसपी का नाम भी जानें

शिवहर के पुलिस अधीक्षक रहे शैलेंद्र सिंह को भानु प्रताप सिंह की जगह खगड़िया एसपी की जिम्मेदारी दी गई है। वह भी 2021 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। इसी बैच के आईपीएस मो. मोहिबुल्लाह अंसारी को शिवहर के पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वह फिलहाल मुजफ्फरपुर के नगर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी देख रहे हैं। इस सूची में प्रोन्नति पाकर आईपीएस बनीं कुमारी ममता कल्याणी का भी नाम है, जो फिलहाल बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-10 की समादेष्टा हैं। उन्हें बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-16 के समादेष्टा का भी अतिरिक्त प्रभार मिला है। बिहार पुलिस सेवा (48वीं-52वीं से सीधी नियुक्ति ) के अधिकारी राज किशोर सिंह को पटना सिटी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-1 की जिम्मेदारी से ऊपर का पदस्थापन मिला है। वह सारण में छपरा के नगर पुलिस अधीक्षक होंगे।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X