रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार में दो बाइकों की भीषण टक्कर:मेडिकल कॉलेज के छात्र समेत दो की मौत; तीन घायल; पसरा मातम – Muzaffarpur Bihar News : Two Died In Road Accident Including Medical Students Three Other Injured
मुज़फ़्फ़रपुर

बिहार में दो बाइकों की भीषण टक्कर:मेडिकल कॉलेज के छात्र समेत दो की मौत; तीन घायल; पसरा मातम – Muzaffarpur Bihar News : Two Died In Road Accident Including Medical Students Three Other Injured

November 25, 2026

Muzaffarpur Bihar news : two died in road accident including medical students three other injured

सड़क हादसे में दो की मौत

विस्तार

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के तुर्की थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दो बाइकों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में मरने वालों की संख्या बढ़कर दो हो गई है। इस हादसे में पहले एक स्थानीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज के दो छात्रों में से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज के छात्र की मौत की खबर से साथी छात्र-छात्राओं में शोक की लहर है।

मृतक छात्र की पहचान महाराष्ट्र निवासी सोहम ठाकरे के रूप में हुई है। वहीं, भागलपुर जिले के दूसरे छात्र की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। तुर्की थानाध्यक्ष सिंटू कुमार ने सोहम ठाकरे की मौत की पुष्टि की है।

इस दुर्घटना में दो अन्य युवक भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इनमें से एक की हालत नाजुक होने पर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है। हादसे में तुर्की छाजन मनरिया निवासी करीब 25 वर्षीय राकेश कुमार की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं, गंभीर रूप से घायल आरडीजेएम मेडिकल कॉलेज के दोनों छात्रों में से एक ने बुधवार सुबह इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

ये भी पढ़ें- बिहार: आज अनंत सिंह की बेटी की शाही शादी, घुड़दौड़ के लिए तैयार हुआ मैदान, मेहमानों के लिए बन रहे दो हेलिपैड

इस मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ वेस्ट-2 अनिमेष चंद्र ज्ञानी ने बताया कि पुलिस टीम के साथ वह घटनास्थल पर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में पांच युवक घायल हुए थे। इनमें मेडिकल कॉलेज के दो छात्र और तीन अन्य युवक शामिल थे। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि इलाज के दौरान एक अन्य घायल ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। हादसे में दो युवकों की मौत के बाद उनके परिजनों में मातम पसरा है।

सड़क हादसे में मेडिकल छात्र सहित दो की मौत

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X