बिहार में हुआ सड़क हादसा:ट्रैक्टर की टक्कर से मासूम अदनान की मौत, मां और मामा गंभीर; चालक फरार – A Child Died In A Tractor-bike Collision In Kishanganj, While His Mother

सदर अस्ताल पहुंची पुलिस ने परिजन
October 29, 2026

सदर अस्ताल पहुंची पुलिस ने परिजन
किशनगंज जिले के मस्तान चौक के पास ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसकी मां और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर
मिली जानकारी के अनुसार, बच्चा अपनी मां और मामा के साथ मोटर साइकिल से इलाज कराने के लिए किशनगंज आ रहा था। इसी दौरान मस्तान चौक के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और बच्चा उछलकर सड़क पर जा गिरा।
हादसे में बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
बच्चे की पहचान अदनान शेख के रूप में
मृत बच्चे की पहचान अदनान शेख के रूप में हुई है। वह किशनगंज के बिशनपुर क्षेत्र के नया टोला का रहने वाला बताया जा रहा है। उसकी मां का नाम डेजी परवीन बताया गया है। हादसे में बच्चे की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में मातम छा गया।
ये भी पढ़ें- बिहार: सात की मौत और छह की पहचान, तबाह मकान और कई सवाल… सीवान ब्लास्ट में 10 साल पुराना कनेक्शन आया सामने
ट्रैक्टर छोड़कर चालक फरार
घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी है। वहीं, मृत बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया जारी है। हादसे के कारणों और ट्रैक्टर चालक की भूमिका को लेकर विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।

मासूम का फाइल फोटो।
November 13, 2026
बिहार के मधेपुरा जिले में एक युवक की करंट लगाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप उसकी पत्नी पर लगा है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर मामले का खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी गुंजन कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में गुंजन ने पति […]
November 12, 2026
मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के खोपड़िया गांव में दीपावली की रात हुए सुबोध सिंह (38) हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने हत्या में संलिप्तता के आरोप में मुख्य अभियुक्त समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त देसी कट्टा और एक खोखा भी […]
November 11, 2026
बिहार के सहरसा जिले में जमीन के एक टुकड़े के लिए रिश्तों का कत्ल कर दिया गया। सौरबाजार थाना क्षेत्र के भेलवा गांव में जमीन विवाद को लेकर छोटे भाई ने अपने बेटे के साथ मिलकर बड़े भाई की बेरहमी से पिटाई कर दी। गंभीर रूप से जख्मी बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया, जहां […]
