बिहार:30 हजार रुपये घूस लेते पंचायत रोजगार सेवक गिरफ्तार, मनरेगा की फाइलें भी ले गई निगरानी टीम – Bihar: Panchayat Rozgar Sevak Arrested While Accepting A Bribe Vigilance Team Also Seized Mgnrega Files

सांकेतिक
October 30, 2026

सांकेतिक
पटना से आई निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड कार्यालय के पास 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक पप्पू कुमार उर्फ प्रफुल्ल कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी सतीश चंद्र माधव के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से प्रखंड के प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया। टीम मनरेगा कार्यालय से योजना से संबंधित कई फाइलें भी अपने साथ ले गई।
छह लाख के मनरेगा कार्य के लिए मांगी थी रिश्वत
हजरतपुर मड़रो पंचायत की पंचायत समिति सदस्य जयमंती देवी के पति श्रवण चौधरी ने 25 सितंबर को पटना स्थित निगरानी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि चेवाड़ा प्रखंड के कपासी गांव निवासी और हजरतपुर मड़रो पंचायत में तैनात पंचायत रोजगार सेवक प्रफुल्ल कुमार ने मिट्टी भराई और पेवर ब्लॉक लगाने से जुड़े छह लाख रुपये के मनरेगा कार्य के एवज में 60 हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने 12 अक्टूबर को मामले की प्राथमिक जांच की। जांच में रिश्वत मांगने के आरोप की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को टीम ने जाल बिछाया। अरियरी प्रखंड कार्यालय के सामने स्थित कचरा निस्तारण केंद्र के पास जैसे ही पंचायत रोजगार सेवक ने 30 हजार रुपये स्वीकार किए, निगरानी टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया।
पढ़ें: पटना में एक बैरिकेड तोड़ आगे बढ़े AISA-RYA के प्रदर्शनकारी; डाकबंगला चौराहे की ओर आवाजाही प्रभावित
विशेष न्यायालय में होगी पेशी
गिरफ्तार पंचायत रोजगार सेवक को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम भागलपुर स्थित विशेष न्यायालय में पेश करेगी। इसके साथ ही ब्यूरो आरोपी की आय से अधिक संपत्ति के पहलू की भी गहन जांच करेगा। गौरतलब है कि पिछले महीने भी शेखपुरा के जिला परिवहन कार्यालय में एक कर्मचारी को रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया था।
November 13, 2026
आज से छठ महापर्व शुरू विस्तार बिहार समेत देशभर में लोकआस्था का महापर्व छठ आज से शुरू हो गया है। चार दिनों तक चलने वाले इस कठिन अनुष्ठान की शुरुआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी को नहाय-खाय से होती है। इस दौरान व्रती पवित्र नदियों, तालाबों और जलाशयों में स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हैं। […]
November 12, 2026
पूरे बिहार में किशनगंज में सबसे पहले सूर्यास्त होगा। बाकी जिलों की जानकारी नीचे के स्लाइड में। – फोटो : amar ujala digital विस्तार लोक आस्था के महापर्व की कल, यानी 13 नवंबर से शुरुआत हो रही है। चार दिनों तक बिहार में हर तरफ सिर्फ छठ की छटा देखने को मिलेगी। 13 नवंबर को […]
November 7, 2026
भाजपा नेता उमा भूषण तांती – फोटो : Amar Ujala विस्तार भागलपुर में अपराधियों ने भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात बरगंज थाना क्षेत्र के कुतुबगंज इलाके में हुई। बदमाशों ने उसके सिर के पास गोली मारी है, जिसके कारण उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान उमा भूषण तांती के तौर […]
