शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Ambala News:ट्रेनें फुल… निजी बसों में किराया दोगुना – Trains Are Full… Fares In Private Buses Have Doubled
अंबाला

Ambala News:ट्रेनें फुल… निजी बसों में किराया दोगुना – Trains Are Full… Fares In Private Buses Have Doubled

November 11, 2026


Trains are full... fares in private buses have doubled

अंबाला छावनी बस अड्डे पर खड़ी बिहार जाने वाली वातानुकूलित बसों में सवार होते यात्री। संवाद
– फोटो : samvad

संवाद न्यूज एजेंसी

अंबाला। छठ पर्व पर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अपने घर जाने की चाह में यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नियमित ट्रेनों में सीटें फुल होने और भीड़ के चलते कई ट्रेनें छोड़ने के बाद यात्रियों को निजी एसी बसों का सहारा लेना पड़ रहा है। घर पहुंचने की बेताबी में लोग दो हजार से ढाई हजार रुपये तक किराया चुकाकर सफर करने को मजबूर हैं जबकि ट्रेनों में यह किराया 300 से दो हजार तक लगता है।

वहीं, अंबाला डिपो की ओर से बिहार के लिए कोई सीधी बस सेवा नहीं होने से यात्रियों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। छावनी बस स्टैंड से रोजाना करीब 18 निजी एसी बसें बिहार और यूपी के विभिन्न जिलों के लिए रवाना हो रही हैं। छठ पर्व को लेकर बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाले यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लंबी दूरी की नियमित ट्रेनों में महीनों पहले से सीटें फुल हैं। ऐसे में तत्काल टिकट और ट्रेन में जगह नहीं मिलने के कारण यात्रियों को वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ रही है।

हरियाणा रोडवेज डिपो की एकमात्र बस लखनऊ तक संचालित होती है, जो प्रतिदिन दोपहर 3 बजे रवाना होती है। अंबाला से संचालित निजी एसी बसें बिहार और उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों को सीधे जोड़ रही हैं। इनमें बिहार के पटना, गया, मधुबनी और पूर्णिया सहित अन्य जिलों के लिए बसें उपलब्ध हैं।

यातनाओं को सफर… पेज 2 पर

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X