रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बुढ़ापा धीरे-धीरे नहीं आता! जिंदगी में दो बार तेजी से बूढ़ा होता है इंसान, वैज्ञानिकों ने बताया कब
नॉलेज

बुढ़ापा धीरे-धीरे नहीं आता! जिंदगी में दो बार तेजी से बूढ़ा होता है इंसान, वैज्ञानिकों ने बताया कब

November 21, 2026


होमताजा खबरनॉलेज

बुढ़ापा धीरे-धीरे नहीं आता! जिंदगी में दो बार तेजी से बूढ़ा होता है इंसान

Last Updated:

जिंदगी में दो पड़ाव ऐसे आते हैं जब बुढ़ावा तेजी से बढ़ता है. सिंगापुर के ड्यूएनयूएस मेडिकल स्कूल के रिसर्चर की ओर से इस पर रिसर्च की गई. इसमें बताया गया कि उन दो पीक पर शरीर का इम्यून सिस्टम कमजोर हो जाता है और बुढ़ावा हावी होने लगता है. इस रिसर्च को नेचर कम्युनिकेशंस में पब्लिश किया गया है.

ख़बरें फटाफट

बुढ़ापा धीरे-धीरे नहीं आता! जिंदगी में दो बार तेजी से बूढ़ा होता है इंसानZoom

जिंदगी में दो पड़ाव ऐसे होते हैं तब उम्र तेजी के साथ बढ़ती है.

उम्र बढ़ना एक नेचुरल प्रक्रिया है, मगर क्या आप जानते हैं कि उम्र में दो पड़ाव ऐसे आते हैं जब बुढ़ापा तेजी से बढ़ता है. ये वो समय होता है जब हमारा इम्यून सिस्टम कमजोर होता है और बीमारियों तेजी से अपना शिकार बनाती हैं. वैज्ञानिकों ने इसका पता लगाया है. इस रिसर्च को नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित किया गया है.

सिंगापुर के ड्यूक एनयूएस मेडिकल स्कूल के रिसर्चर की ओर से की गई इस स्टडी में 19 से 97 साल तक 1828 स्वस्थ लोग शामिल किए गए थे. इनमें अलग-अलग वर्ग के लोग थे, ताकि उनकी जेनेटिक प्रक्रिया और इम्यून सिस्टम को समझा जा सके. रिसर्च के दौरान तकरीबन 38 लाख इम्यून सेल्स को एनालिसिस किया गया. इसमें उम्र के दो ऐसे पड़ाव सामने आए जब शरीर तेजी से कमजोर होता है और बुढ़ापा तेज होता है. वैज्ञानिकों के मुताबिक ये पड़ाव 40 साल और 60 साल हैं, जब कोई व्यक्ति तेजी से बूढ़ा होता है. वैज्ञानिकों ने इसका कारण भी बताया है.

40 और 60 की उम्र में क्या होता है?

रिसर्च के मुताबिक उम्र के इन दोनों में इम्यून सेल्स में सूजन बढ़ती है. सेल्स की RNA और प्रोटीन बनाने, संभालने और कंट्रोल करने की क्षमता गिरती है. शोधकर्ताओं के मुताबिक शरीर पर इस प्रक्रिया का असर सबसे ज्यादा होता है. इससे सेल्स खुद को ठीक नहीं कर पातीं और बीमारियां शिकार बनाने लगती हैं. ड्यूक-एनयूएस मेडिकल स्कूल के बायोमेडिकल साइंटिस्ट और इस रिसर्च को लीड करने वाले जैक्स बेहमोरास के मुताबिक आमतौर पर उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा और लगातार चलने वाला माना जाता है. मगर ये नतीजा बताता है कि इम्यून सिस्टम एक निश्चित उम्र पर ज्यादा कमजोर हेाता है.

पुरुष और महिलाओं का अलग-अलग पैटर्न

रिसर्च में एक अहम बात ये सामने आई है कि बुढ़ाने का पैटर्न महिलाओं और पुरुषों में अलग-अलग होता है. महिलाओं में कैंसर से लड़ने वाली T सेल्स लंबे समय तक एक्टिव रहती है, हालांकि उम्र बढ़ने के बाद उनमें B सेल्स, नेचुरल किलर सेल्स और T हेल्पर सेल्स में बदलाव दिखते हैं. वहीं पुरुषों में T हेल्पर सेल्स की उम्र से जुड़ी जीन गतिविधि में ही उतार चढ़ाव देखने को मिला.

वैज्ञानिकों के मुताबिक शरीर में B सेल्स का एंटी बॉडी बनाना होता है जो वायरल और बैक्टीरिया को पहचानकर उनसे लड़ती हैं. नेचुरल किलकर एक तरह से सैनिक सेल्स होती हैं जो वायरस से संक्रमित कोशिकाओं को नष्ट कर सकती हैं. T हेल्पर सेल्स कमांडर होती हैं जो दूसरी कोशिकाओं को संकेत देती हैं कि बैक्टीरिया पर वायरस पर कब अटैक करना है.

2024 में भी हुई थी रिसर्च

2024 में इसे लेकर एक रिसर्च प्रकाशित हुई थी. उसमें 44 साल और 60 साल की उम्र में बुढ़ापा तेज होने की बात कही गई थी. हालांकि उस रिसर्च को लेकर सवाल उठे थे. नई रिसर्च में उन सवालों का जवाब देने की कोशिश की गई. इसमें हर उम्र के प्रतिभागियों की संख्या बराबर रखी गई. इसके बाद ये देखा गया है कि आखिर किस पीक में इम्यून सिस्टम ज्यादा प्रभावित होता है.

उम्र की रफ्तार धीमा करेंगे वैज्ञानिक

इस रिसर्च की खास बात ये है कि वैज्ञानिक इससे बायोलॉजिकल एजिंग क्लॉक तैयार कर रहे हैं जो शरीर की उम्र बढ़ने की रफ्तार का अनुमान लगाएगी. ड्यूक-एनयूएस के वैज्ञानिकों के मुताबिक, इम्यून सिस्टम के बूढ़ा होने के इन खास पड़ावों को समझना भविष्य के लिहाज से खास है. इसके नतीजों से वैज्ञानिक उम्र की रफ्तार को धीमा करने पर भी काम कर सकते हैं.

authorimg
Ambar BajpaiDeputy News Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. इससे पहले मैंने, अमर उजाला, हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में काम किया है. साथ ही टाइम्स नाउ, जागरण और टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट में राजनीति, इतिहास, शिक्षा, साहित्…

और पढ़ें

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X