रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बिहार न्यूज:मंदिर में शराब पीने का किया विरोध, बदमाशों ने मनीष को चाकू से गोदकर मार डाला – Young Man Stabbed Death Broad Daylight Fight Supremacy; Family Expressed Anger Police
दरभंगा

बिहार न्यूज:मंदिर में शराब पीने का किया विरोध, बदमाशों ने मनीष को चाकू से गोदकर मार डाला – Young Man Stabbed Death Broad Daylight Fight Supremacy; Family Expressed Anger Police

November 29, 2026


young man stabbed death broad daylight fight supremacy; family expressed anger police.

घटना के बाद पोस्टमार्टम में जुटी पुलिस की भीड़

विस्तार

दरभंगा जिले के एपीएम थाना क्षेत्र के श्रीराम पिपरा गांव में दिनदहाड़े तीन-चार बदमाशों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान मनीष कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पतोर थाना पुलिस के खिलाफ आक्रोश जताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

मृतक के परिजन सोनू सिंह ने बताया कि दो महीने पहले मनीष ने थाने में एक आवेदन दिया था, लेकिन आरोप है कि थानाध्यक्ष ने कार्रवाई के लिए दो लाख रुपये की मांग की थी। घटना के बाद कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।

मृतक के परिजन अभिजीत कुमार ने बताया कि मनीष ने गांव के शिव मंदिर में शराब पीने का विरोध किया था। इसके बाद आरोपियों ने मृतक के भाई राजा कुमार सिंह के साथ मारपीट की और लाठी से हमला कर उनका सिर फोड़ दिया था। इसके बाद थाने में पुलिस ने पीड़ित का आवेदन लेने से इनकार कर दिया था। परिजनों का कहना है कि अगर पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करती तो उनके भाई की हत्या नहीं होती।

परिजनों के अनुसार, रविवार को मनीष रोज की तरह अपना ऑटो चलाने जा रहा था। इसी दौरान तीन-चार लोगों ने उसे घेर लिया और गले पर चाकू से कई वार कर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक मनीष की मौत हो चुकी थी। मनीष तीन भाइयों में मंझला था।

ये भी पढ़ें- बिहार: विधायक अनंत सिंह का बदला सियासी रुख, अब लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी; जानें किस सीट पर है नजर

परिजनों का आरोप है कि आरोपी शराब का कारोबार करते हैं, जिसका मनीष विरोध करता था। करीब एक महीने पहले मंदिर में शराब पीने से मना करने पर उसके साथ मारपीट की गई थी। परिजनों का आरोप है कि इसी विवाद के चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया गया।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X