शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
बुलंदशहर:ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, घायल दो महिलाओं की उपचार के दौरान मौत, मची चीख-पुकार – E Rickshaw Goes Out Of Control And Overturns In Bulandshahar Two Injured Women Die During Treatment
बुलंदशहर

बुलंदशहर:ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलटा, घायल दो महिलाओं की उपचार के दौरान मौत, मची चीख-पुकार – E Rickshaw Goes Out Of Control And Overturns In Bulandshahar Two Injured Women Die During Treatment

October 29, 2026


E rickshaw goes out of control and overturns in bulandshahar two injured women die during treatment

मृतक महिलाओं की फाइल फोटो

विस्तार

दौलतपुर खुर्द-जहागीराबाद मार्ग पर स्थित गांव तालबिबियाना के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। जिसमें चालक समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार क्षेत्र के गांव  दौका निवासी ज्योति 20 वर्ष व खुशी और थाना जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव कतियावली निवासी रीना 40 वर्ष पत्नी पंकज कुमार बुधवार शाम करीब 4 बजे ई-रिक्शा में बैठ कर अपने गांव दौका की तरफ जा रहे थे। रास्ते में गांव तालबिबियाना के निकट ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। जिसमें ई-रिक्शा चालक समेत ज्योति, खुशी और रीना गम्भीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अनूपशहर चिकित्सालय भेज दिया।

वहां उपचार के दौरान रात्रि में रीना की मौत हो गई और घायल ज्योति को हापुड़ रैफर कर दिया। वहां रात्रि में उपचार के दौरान ज्योति की मौत हो गई। मृतका ज्योति के चाचा राकेश पुत्र रघुनंदन ने ई-रिक्शा चालक खिलाफ मामले की तहरीर दी है। पुलिस ने मृतका के चाचा राकेश कुमार की तहरीर पर ई-रिक्शा चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X