बैतूल में दर्दनाक सड़क हादसा:ड्यूटी पूरी करके घर लौट रहे पटवारी की मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर – Betul: Patwari Dies In Late-night Road Accident While Returning Home, Police Probe On

सड़क हादसे में पटवारी की मौत
November 3, 2026

सड़क हादसे में पटवारी की मौत
सोमवार देर रात रानीपुर थाना क्षेत्र के खमलापुर पुल के पास हुए सड़क हादसे में एक पटवारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान कमलेश धुर्वे के रूप में हुई है, जो घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के चोपना क्षेत्र में पटवारी के पद पर पदस्थ थे। वे ड्यूटी पूरी कर चोपना से बैतूल स्थित अपने घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
महिला पटवारी ने निजी वाहन से पहुंचाया अस्पताल
जानकारी के अनुसार कमलेश धुर्वे सोमवार रात चोपना में अपना काम खत्म करने के बाद बैतूल के बड़ोरा स्थित घर लौट रहे थे। इसी दौरान खमलापुर हनुमान डोल के पास ये सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी गंभीर थी कि वे बुरी तरह घायल हो गए और सड़क पर पड़े रहे। राहगीरों से हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय महिला पटवारी मौके पर पहुंचीं और घायल कमलेश को अपनी निजी कार से तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचीं। हालांकि अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
ये भी पढ़ें: भोपाल में आज: कैबिनेट बैठक में अहम प्रस्तावों पर चर्चा, सफाईकर्मियों का प्रदर्शन और डीएसपी की दीक्षांत परेड
सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे की वजह अज्ञात वाहन की टक्कर या सड़क पर वाहन से संतुलन बिगड़ना हो सकती है। हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि हादसे की परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
अस्पताल पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी
कमलेश धुर्वे की मौत की खबर मिलते ही अस्पताल में परिजनों के साथ पटवारी संघ के सदस्य भी बड़ी संख्या में पहुंच गए। एसडीएम और तहसीलदार ने भी अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। साथियों के मुताबिक कमलेश धुर्वे मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी असमय मौत से परिवार में शोक का माहौल है। वहीं राजस्व विभाग और पटवारी संघ के सदस्यों ने भी घटना पर गहरा दुख जताया है।
November 13, 2026
अपराध विस्तार बैतूल में 7 जुलाई को हुई सनसनीखेज चाकूबाजी की वारदात का हिसाब आखिरकार पूरा हो गया है। इस मामले में फरार चल रहे 5 हजार रुपये के इनामी आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान अमन चन्द्रसूर्या के रूप में हुई है। इसके साथ ही इस पूरे हत्याकांड […]
November 12, 2026
सांकेतिक विस्तार बैतूल जिले स्थित चिचोली नगर के वार्ड नंबर पांच में बने कचरा डंप ग्राउंड में देररात भीषण आग लग गई। इस आग के कारण लगभग एक किलोमीटर के दायरे में जहरीले धुएं का गुबार फैल गया। धुआं तेजी से रिहाइशी इलाकों में लोगों के घरों के भीतर तक पहुंच गया, जिससे स्थानीय निवासियों […]
November 10, 2026
बैतूल जिले में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसकी तस्वीर शाहपुर थाना क्षेत्र में सामने आई है।नर्मदापुरम-बैतूल बॉर्डर पर हाईवे किनारे स्थित एक होटल में आधा दर्जन बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया।
