फिल्म ‘रामायण’ में लारा दत्ता रणबीर की सौतेली मां का रोल निभा रही हैं। खास बात यह है कि रणबीर उनसे महज चार साल छोटे हैं। फिल्म में लारा दत्ता 42 साल के अभिनेता आदिनाथ एम कोठारे की मां का किरदार भी निभा रही हैं। आदिनाथ फिल्म में कैकेयी के बेटे भरत की भूमिका में नजर आएंगे।
रणबीर की मां बनने पर क्या बोलीं लारा दत्ता?
न्यूज18 को दिए एक इंटरव्यू में लारा ने बताया कि उन्हें इन किरदारों को निभाने में उम्र के अंतर को लेकर कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल नहीं। मुझे लगता है कि अब हम इन सब बातों से आगे निकल चुके हैं।
आज कलाकारों में ऐसी पुरानी सोच नहीं रह गई है कि मैं एक महिला कलाकार हूं, तो फलां किरदार कैसे निभाऊंगी? आज आप सिर्फ किरदार को जीते हैं। मेरे मन में इस तरह का जरा भी ख्याल नहीं आया।’