बोकारो:आरटीई में अयोग्य घोषित 933 आवेदकों को दावा-आपत्ति का अंतिम मौका – Bokaro Rte Admission 2026 27 933 Rejected Applications Objection Last Date

प्रतीकात्मक तस्वीर
November 10, 2026

प्रतीकात्मक तस्वीर
जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय ने निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम, 2009 की धारा 12(1)(C) के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर नामांकन के लिए अयोग्य पाए गए 933 आवेदकों को दावा-आपत्ति का अंतिम मौका दिया है।
उपायुक्त अजय नाथ झा के निर्देश पर जिले के अल्पसंख्यक विद्यालयों को छोड़कर शेष मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों की प्रवेश कक्षा में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। जिला शिक्षा अधीक्षक अतुल कुमार चौबे ने योग्य अभिभावकों को निर्धारित समय में अपने अभिलेख प्रस्तुत करने की अपील की है।
आरटीई सेल में दस्तावेज जमा करने का समय
जिला शिक्षा अधीक्षक ने बताया कि अभिभावक 10 नवंबर को पूर्वाह्न 10:00 बजे से लेकर 19 नवंबर को अपराह्न 5:00 बजे तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। अभिभावकों को आवश्यक दस्तावेज के साथ चास में जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय परिसर के आरटीई सेल में आवेदन जमा कराने होंगे। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि तय समय-सीमा बीत जाने के बाद मिलने वाली किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं होगा।
सूचना पट्ट और वेबसाइटों पर सूची उपलब्ध
अयोग्य घोषित किए गए आवेदनों की पूरी सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bokaro.nic.in और आरटीई पोर्टल www.rtebokaro.com पर जारी की गई है। इसके अलावा, अभिभावक अपने क्षेत्र के सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों, जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय और जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय के सूचना पट्ट पर भी सूची देख सकते हैं। जिला शिक्षा अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि केवल वैध प्रमाण पत्रों के साथ मिली आपत्तियां ही स्वीकार की जाएंगी। ऑनलाइन माध्यम से भेजी गई दावा-आपत्ति मान्य नहीं होगी, इसलिए अभिभावकों को स्वयं उपस्थित होकर कागजात जमा करने होंगे।
November 13, 2026
झारखंड में सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़कर नौकरी पाने की तैयारी कर रहे मेडिकल अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। झारखंड ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन सोसाइटी ने स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इससे पहले […]
November 13, 2026
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) मेधा घोटाला मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) ने जांच के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। हालांकि, मामले में आरोपी लोक सेवकों के खिलाफ अदालत में मुकदमा चलाने के लिए अभी अभियोजन स्वीकृति नहीं मिली है। भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत इस मामले में संबंधित विभाग […]
November 13, 2026
दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने यात्रियों की सुविधा और टिकट आरक्षण की बढ़ती जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आरक्षण कार्यालय के संचालन समय में विस्तार करने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था के तहत अब रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में भी रांची आरक्षण कार्यालय का एक यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) […]
