हवाई हमले और युद्ध जैसी आपात परिस्थितियों में नागरिकों की जान बचाने के लिए रविवार शाम एक ब्लैकआउट मॉकड्रिल किया गया। आजाद नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय सनातन धर्म विद्यालय परिसर में शाम छह बजे हवाई हमले का अलर्ट बजते ही 30 मिनट के लिए अंधेरा हो गया।
अभ्यास के दौरान क्षतिग्रस्त भवनों में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रदर्शन किया गया। राहत एवं बचाव दल ने मलबे में दबे लोगों की तलाश की और घायलों को सुरक्षित निकालकर प्राथमिक उपचार दिया। सेना, एसडीआरएफ, दमकल, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम और नागरिक सुरक्षा की टीमें शामिल रहीं। उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा ममता रानी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।