शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भाजपा का मिशन-2027:दिसंबर से गरमाएगा यूपी का सियासी पारा, पहले शाह फिर मोदी संभालेंगे कमान; जानिए पूरा प्लान – Bjp’s Mission 2027: Political Temperature In Up To Heat Up From December; Shah, Followed By Modi, To Take The
लखनऊ

भाजपा का मिशन-2027:दिसंबर से गरमाएगा यूपी का सियासी पारा, पहले शाह फिर मोदी संभालेंगे कमान; जानिए पूरा प्लान – Bjp’s Mission 2027: Political Temperature In Up To Heat Up From December; Shah, Followed By Modi, To Take The

November 12, 2026


BJP’s Mission 2027: Political temperature in UP to heat up from December; Shah, followed by Modi, to take the

दिसंबर से गरमाएगा यूपी का सियासी पारा

विस्तार

यूपी में विधानसभा चुनाव का मुकाबला भले ही अभी दूर हो, लेकिन भाजपा ने मिशन-2027 के लिए सियासी बिसात बिछानी शुरू कर दी है। पर्व-त्योहारों का सिलसिला खत्म होने के बाद पार्टी दिसंबर से प्रदेश में चुनावी माहौल गरमाने के लिए पूरी ताकत झोंकेगी। खास बात यह है कि इस बार प्रदेश के नेताओं के साथ दिल्ली के दिग्गज भी चुनावी मोर्चे पर डटेंगे। प्रदेश भाजपा द्वारा केंद्रीय नेतृत्व के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है।

पार्टी की रणनीति है कि चुनावी अभियान की शुरुआत बड़े शक्ति प्रदर्शन के बजाय संगठनात्मक बैठकों, संवाद और चौपालों और सबसे अहम प्रभावी बूथ प्रबंधन के जरिए चुनावी तैयारी को मजबूत किया जाए। वैसे तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति में ही यह संकेत दे दिया था कि वह अब जल्द ही यूपी में सक्रिया होंगे। इसी कड़ी में अब प्रदेश नेतृत्व ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई केंद्रीय नेताओं के लिए कार्यक्रम तैयार करना शुरू कर दिया है।

सूत्रों के मुताबिक फिलहाल अमित शाह ही यूपी में चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगे। वैसे तो शाह के इस महीने में भी यूपी आकर और माइक्रो मैनेजमैंट तैयार कराएंगे। इसके तहत शाह जिला, मंडल और बूथ स्तर के संगठन के साथ भी बैठक करके उन्हें बूथ जीतने का मंत्र देंगे। जबकि दिसंबर से शाह पूरी सक्रियता से यूपी चुनाव की कमान संभाल लेंगे।

शाह के दौरों के बाद पीएम के कार्यक्रम भी तैयार होंगे। शाह के साथ ही अन्य नेताओं का प्रदेश में प्रवास और बैठकों का सिलसिला शुरू होगा। इसके जरिये न सिर्फ संगठन को चुनावी मोड में लाने की कोशिश होगी, बल्कि प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और कार्यकर्ताओं की तैयारियों को भी परखा जाएगा।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X