शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भाजयुमो नेता की स्कॉर्पियो में लगाई आग:पिस्टल दिखाकर मांगी 50 हजार की चौथ, 10 नामजद समेत 11 पर प्राथमिकी – 11 Booked For Allegedly Setting Bjp Leader’s Scorpio On Fire In Agra
मथुरा

भाजयुमो नेता की स्कॉर्पियो में लगाई आग:पिस्टल दिखाकर मांगी 50 हजार की चौथ, 10 नामजद समेत 11 पर प्राथमिकी – 11 Booked For Allegedly Setting Bjp Leader’s Scorpio On Fire In Agra

November 14, 2026


11 Booked for Allegedly Setting BJP Leader's Scorpio on Fire in Agra

स्कॉर्पियो में लगा दी आग

विस्तार

 दिवाली की रात भाजपा नेता की स्कॉर्पियो जलाने के मामले में शुक्रवार को एत्माद्दौला पुलिस ने 10 नामजद समेत 11 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।

प्रकाश नगर, नुनिहाई निवासी भाजयुमो महानगर महामंत्री सौरभ राठौर का आरोप है कि पुरानी रंजिश में दीप सेंगर उर्फ पंचानंद, कौशल सेंगर, पिंटू गुप्ता पुत्र गेंदालाल, हरजीत, आशू पंडित, लखन दक्ष (निवासी ट्रांस यमुना कॉलोनी) तथा शिवम कश्यप, रवि कश्यप, बबलू यादव उर्फ विल्ला और आशीष गोस्वामी (निवासी प्रकाश नगर) ने उनकी कार घेर ली। दीप, कौशल और पिंटू ने पिस्टल दिखाकर 50 हजार रुपये की चौथ मांगी और जान से मारने की धमकी दी।

किसी तरह वह अपनी बुआ के घर पहुंचे। आरोप है कि देर रात करीब 1 बजे आरोपियों ने मुंह ढककर वहां पहुंचकर अज्ञात से स्कॉर्पियो पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगवा दी। गाड़ी से उतरकर घर में जाने से उनकी जान बच गई। पीड़ित ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपे हैं एसीपी कोतवाली हरे कृष्ण शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर 10 नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X