शनिवार, 14 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
Seedhi Khabar
मुरादाबाद

Moradabad News:सात थानों की कमान बदली, मझोला में मनीष तो नागफनी में राजेश की तैनाती – Command Of Seven Police Stations Changed; Manish Posted To Majhola, And Rajesh To Nagphani

November 14, 2026


मुरादाबाद। जिले की कानून व्यवस्था संभालने वाले सात थानों में नए प्रभारी तैनात कर दिए गए हैं। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बृहस्पतिवार देर रात नौ इंस्पेक्टर और दो एसआई के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया। इस प्रशासनिक बदलाव में मझोला, नागफनी, मूंढापांडे, कोतवाली, छजलैट, डिलारी और साइबर थाने की कमान नए हाथों में पहुंच गई।

नागफनी के प्रभारी मनीष सक्सेना को मझोला भेजा गया है। मझोला के रविंद्र कुमार अब मूंढापांडे थाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। गैर जनपद तबादले के चलते मूंढापांडे प्रभारी मोहित चौधरी और साइबर थाना प्रभारी विवेक शर्मा को कार्यमुक्त करने के लिए पुलिस लाइन भेजा गया है।

पुलिस लाइन से शोकिंदर सिंह को डिलारी का प्रभारी बनाया गया है। लंबी छुट्टी पर जाने के कारण बिजेंद्र सिंह की जगह उन्हें जिम्मेदारी मिली है। छजलैट प्रभारी रमेश चंद्र को चुनाव सेल भेजकर राजकुमार सिंह को वहां तैनात किया गया है। साइबर थाने की कमान सनोज कुमार सिंह को मिली है। कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार अब नागफनी और खदाना चौकी प्रभारी करमजीत सिंह कोतवाली संभालेंगे। एसएसपी सतपाल अंतिल ने बताया कि सभी को तत्काल नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X