शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित:रचिन-कॉनवे की वापसी; किन 3 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह? – New Zealand Announce Test Squad For India Series, Rachin Ravindra And Devon Conway Return
क्रिकेट

भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम घोषित:रचिन-कॉनवे की वापसी; किन 3 खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह? – New Zealand Announce Test Squad For India Series, Rachin Ravindra And Devon Conway Return

November 11, 2026


New Zealand Announce Test Squad for India Series, Rachin Ravindra and Devon Conway Return

न्यूजीलैंड की टीम
– फोटो : BCCI

विस्तार

भारत के खिलाफ आगामी दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम घोषित कर दी है। ऑलराउंडर रचिन रवींद्र और विकेटकीपर बल्लेबाज डेवोन कॉनवे की टीम में वापसी हुई है। दोनों खिलाड़ी चोट के कारण भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज से बाहर रहे थे। हालांकि, दोनों की उपलब्धता पहले टेस्ट से पहले फिटनेस पर निर्भर करेगी।

न्यूजीलैंड की टीम में ज्यादातर उन्हीं खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिन्होंने हाल ही में इंग्लैंड को उसकी धरती पर टेस्ट सीरीज में 2-1 से हराया था। इस बार टीम की कमान टॉम लैथम संभालेंगे। वहीं, तेज गेंदबाज विल ओ’रूर्के, बेन सियर्स और जैक फाउल्केस अलग-अलग कारणों से टीम का हिस्सा नहीं हैं। भारत के खिलाफ यह सीरीज न्यूजीलैंड के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के लिहाज से भी काफी अहम होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X