शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भावुक कर देगा वीडियो:पंजाब के हुए हार्दिक, मुंबई ने किस अंदाज में कहा अलविदा? 52 सेकंड में दिखाया पूरा सफर! – Mumbai Indians Share Emotional Farewell Video For Hardik Pandya After Pbks Trade
क्रिकेट

भावुक कर देगा वीडियो:पंजाब के हुए हार्दिक, मुंबई ने किस अंदाज में कहा अलविदा? 52 सेकंड में दिखाया पूरा सफर! – Mumbai Indians Share Emotional Farewell Video For Hardik Pandya After Pbks Trade

November 11, 2026


Mumbai Indians Share Emotional Farewell Video for Hardik Pandya After PBKS Trade

पंजाब के हुए हार्दिक पांड्या

विस्तार

मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक पांड्या का दूसरा कार्यकाल खत्म हो गया है। आईपीएल 2027 से पहले हुए बड़े ट्रेड के तहत वह पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं, जबकि अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं। हार्दिक के जाने के बाद मुंबई ने सोशल मीडिया पर उनके लिए 52 सेकंड का एक भावुक विदाई वीडियो साझा किया। वीडियो के आखिर में हार्दिक कैमरे की तरफ देखकर ‘बाय मुंबई’ कहते नजर आए।

मुंबई इंडियंस ने वीडियो के साथ लिखा, ‘उतार-चढ़ाव और इनके बीच के हर पल में मुंबई इंडियंस की कहानी का हिस्सा बनने के लिए शुक्रिया, हार्दिक।’ वीडियो में फ्रेंचाइजी के साथ हार्दिक के सफर की झलकियां दिखाई गई हैं। इसमें टीम के कई खिलाड़ियों के साथ उनकी बातचीत और पर्दे के पीछे के कुछ अनदेखे पल भी शामिल हैं।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X