रविवार, 29 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भिंड में रिश्तों का कत्ल:कहासुनी के बाद आधी रात ससुराल पहुंचा जीजा, पटिया मारकर साले की हत्या, आरोपी गिरफ्तार – Bhind: Man Kills 20-year-old Brother-in-law With Stone Slab After Dispute, Arrested By Police
भिंड

भिंड में रिश्तों का कत्ल:कहासुनी के बाद आधी रात ससुराल पहुंचा जीजा, पटिया मारकर साले की हत्या, आरोपी गिरफ्तार – Bhind: Man Kills 20-year-old Brother-in-law With Stone Slab After Dispute, Arrested By Police

November 27, 2026


Bhind: Man Kills 20-Year-Old Brother-in-Law with Stone Slab After Dispute, Arrested by Police

मृतक का फोटो

विस्तार

जिले के गोहद क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली हत्या की वारदात सामने आई है। यहां एक जीजा ने अपने ही 20 वर्षीय साले की पत्थर (पटिया) मारकर हत्या कर दी। जीजा और साले के बीच किसी बात को लेकर हुई कहासुनी ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने देर रात ससुराल पहुंचकर साले पर जानलेवा हमला कर दिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना गोहद थाना क्षेत्र के ऐंचाय रोड स्थित प्रकाश नगर की है। बताया जा रहा है कि आरोपी जीजा आनंद किसी शादी समारोह में शामिल होने गया था। इसी दौरान किसी अज्ञात कारण को लेकर उसका अपने साले सूरज के साथ विवाद हो गया। दोनों के बीच हुई कहासुनी के बाद मामला शांत नहीं हुआ और विवाद ने गंभीर रूप ले लिया।

बताया जा रहा है कि देर रात करीब 12 बजे आरोपी आनंद अपनी बाइक से ससुराल पहुंचा। यहां उसने अपने 20 वर्षीय साले सूरज पर पत्थर यानी पटिया से हमला कर दिया। हमले में सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। पत्थर से किए गए इस हमले में उसकी जान चली गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जीजा मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: इंदौर में राजनीति की नई बिसात: मुख्यमंत्री ने क्यो छोड़ा इंदौर का प्रभार, चैतन्य को ही क्यों दी गई कमान?

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर गोहद थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह कुशवाह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी जीजा आनंद को गिरफ्तार कर लिया है।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। हत्या के पीछे की असली वजह और विवाद की परिस्थितियों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। एक ही परिवार के रिश्तों में हुए इस खूनी विवाद ने इलाके में सनसनी फैला दी है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X