शुक्रवार, 13 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
भिवानी में युवक की हत्या:दोस्त के साथ घर लौट रहा था शुभम, 6-7 युवकों ने पीटकर मार डाला – Man Beaten To Death In Bhiwani
भिवानी

भिवानी में युवक की हत्या:दोस्त के साथ घर लौट रहा था शुभम, 6-7 युवकों ने पीटकर मार डाला – Man Beaten To Death In Bhiwani

November 2, 2026


Man beaten to death in bhiwani

युवक की हत्या
– फोटो : संवाद

विस्तार

भिवानी के बवानीखेड़ा क्षेत्र के गांव जमालपुर में रविवार देर रात को एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हत्या की वारदात पुरानी रंजिश के चलते अंजाम दी गई। वहीं हत्या का आरोप छह से सात युवकों पर लगा है। 

गांव जमालपुर निवासी करीब 22 वर्षीय शुभम रविवार देर रात को अपने दोस्त के साथ घर जा रहा था। इसी दौरान आरोपी युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और लाठी डंडों से पीट-पीट कर उसे अधमरा कर दिया। गंभीर घायल को देर रात को जिला नागरिक अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बवानीखेड़ा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम की कार्रवाई करा रही है। परिजनों की शिकायत पर इस संबंध में हत्या की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई होगी।

शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X