एमपी:भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज 20 को करेंगे देश की पहली स्वदेशी बर्ड फ्लू वैक्सीन राष्ट्र को समर्पित – Mp: Shivraj Singh Chouhan To Dedicate India’s First Indigenous Bird Flu Vaccine To Nation On Nov 20

शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री
November 18, 2026

शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री
बर्ड फ्लू से मुर्गियों और अन्य पक्षियों को बचाने की दिशा में भारत ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। भोपाल स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (ICAR) के राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान (NIHSAD) ने H5N1 बर्ड फ्लू वायरस के खिलाफ देश की पहली स्वदेशी चिकन वैक्सीन विकसित की है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 20 नवंबर को भोपाल में इस वैक्सीन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इस स्वदेशी वैक्सीन के विकसित होने से देश में बर्ड फ्लू की रोकथाम और नियंत्रण को मजबूती मिलने की उम्मीद है। अब तक H5N1 वायरस के खिलाफ भारत में ऐसी कोई विशिष्ट स्वदेशी वैक्सीन उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में भोपाल के वैज्ञानिकों की यह उपलब्धि पशुपालन और पोल्ट्री क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: ओबीसी के 27% आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट में आगे बढ़ेगा मामला, एमपी सरकार की याचिका को मिला नंबर
बर्ड फ्लू के प्रकोप से हर साल मुर्गियों और अन्य पक्षियों की बड़े पैमाने पर मौत होती है। इसका सीधा असर पोल्ट्री कारोबार और किसानों की आमदनी पर पड़ता है। कई बार संक्रमण फैलने पर बड़ी संख्या में पक्षियों को नष्ट करना पड़ता है, जिससे पोल्ट्री उद्योग को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। नई वैक्सीन से मुर्गियों को H5N1 संक्रमण से सुरक्षा देने और बीमारी के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिल सकेगी।
ये भी पढ़ें- मध्यप्रदेश: टोल पर रोकी गाड़ी तो भड़के वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष, पूछा- जानते हो मैं कौन हूं?
भारत में वर्ष 2006 से अब तक H5N1 और H5N8 वायरस के 500 से अधिक प्रकोप दर्ज किए जा चुके हैं। इसके बावजूद बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए स्वदेशी वैक्सीन की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी। भोपाल स्थित ICAR-NIHSAD के वैज्ञानिकों ने इसी चुनौती को ध्यान में रखते हुए वैक्सीन विकसित की है। इस उपलब्धि से भारत को बर्ड फ्लू नियंत्रण के लिए स्वदेशी तकनीक मिलेगी। साथ ही वैक्सीन के उपयोग से पोल्ट्री किसानों को होने वाले आर्थिक नुकसान को कम करने और देश के पोल्ट्री क्षेत्र को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- एमपी: रोजगार देने वाले उद्योगों को मिलेगा ज्यादा प्रोत्साहन, इंप्लॉयमेंट फोकस नीति पर आज कैबिनेट में फैसला संभव
November 18, 2026
भोपाल में कल से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का आगाज विस्तार राजधानी में गुरुवार से महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी-2026 का रोमांच शुरू होगा। 19 से 28 नवंबर तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय हॉकी टूर्नामेंट में छह देशों की टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी। मेजबान भारत के अलावा चीन, जापान, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड की […]
November 18, 2026
गांधीसागर में बुधवार को आस्था, पर्यटन और विकास का संगम देखने को मिला। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कैबिनेट के सदस्यों के साथ मां चंबल की आरती कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। दीपों की रोशनी, शंखनाद और जयकारों के बीच 21 पुजारियों ने विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने […]
November 18, 2026
सुप्रीम कोर्ट विस्तार मध्य प्रदेश में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) को 27 प्रतिशत आरक्षण देने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में आगे की सुनवाई का रास्ता साफ हो गया है। राज्य सरकार की ओर से दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) में सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को नंबर आवंटित कर दिया। सरकार ने याचिका में बताई […]
