मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ताज़ा खबरें, सबसे पहले
पहाड़ों के ‘भूत’ से लेकर कस्तूरी मृग तक… बर्फ से ढंकी हिमालय की चोटियों पर दिखते हैं ये 6 जानवर
नॉलेज

पहाड़ों के ‘भूत’ से लेकर कस्तूरी मृग तक… बर्फ से ढंकी हिमालय की चोटियों पर दिखते हैं ये 6 जानवर

November 16, 2026


होमफोटोनॉलेज

पहाड़ों के ‘भूत से लेकर कस्तूरी मृग तक… हिमालय में दिखते हैं ये 6 जानवर

Last Updated:

हिमालय के कठोर मौसम में कई दुर्लभ जीव रहते हैं. इनमें स्नो लेपर्ड, यूरेशियन लिंक्स, लाल लोमड़ी, तिब्बती मृग, भरल और कस्तूरी मृग शामिल हैं. ये बर्फीली चोटियों और खड़ी चट्टानों पर आसानी से सर्वाइव करते हैं.

हिमालय की चोटियों पर महीनों बर्फ जमी रहती है. यहां ऑक्सीजन की मात्रा कम होती है और तापमान माइनस में चला जाता है. मौसम के हालात इतने कठोर होते हैं कि जिंदगी मुश्किल लगने लगती है. इन मुश्किल हालातों में भी जानवर यहां सर्वाइव करते हैं. इनमें पहाड़ों के भूत यानी स्नो लेपर्ड से से लेकर हिमलायी कस्तूरी मृग तक शामिल हैं. इनके कुछ जीव तो ऐसे हैं जो विलुप्ति की कगार पर पहुंच गए हैं. ये खड़ी चट्टानों पर आसानी से चढ़ने का हुनर रखते हैं और बर्फीली वादियों में शिकार करना भी इनके बाएं हाथ का खेल होता है. (सभी फोटो-Pixabay)

हिम तेंदुआ सबसे खास है. यह इस इलाके का सबसे प्रसिद्ध शिकारी है. इसे घोस्ट ऑफ द माउंटेन यानी पहाड़ों का भूत भी कहते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि इसे देखना बेहद मुश्किल होता है. राष्ट्रीय हिम तेंदुआ सर्वेक्षण के मुताबिक देश में इनकी अनुमानित संख्या 718 है. इनमें से 477 अकेले लद्दाख में पाए गए. IUCN ने इस प्रजाति को वैश्विक स्तर पर असुरक्षित श्रेणी में रखे गए हैं.

यूरेशियन लिंक्स इस मामले में दूसरे नंबर पर है. यह हिमालयी क्षेत्र में पाया जाने वाला एक दुर्लभ जंगली शिकारी है, जो लद्दाख के नुब्रा, चांगथांग और जांस्कर इलाकों में देखा जाता है. यह छोटे शाकाहारी जानवरों का शिकार करता है. इसके कानों पर काले बालों के गुच्छे और छोटी पूंछ इसकी खास पहचान हैं. यह आमतौर पर छिपकर रहना पसंद करता है और आसानी से नजर नहीं आता.

Add News18 as
Preferred Source on Google

हिमालय में पाए जाने वाली लाल लोमड़ी आम है. यह केंद्रशासित प्रदेश लद्दाख के अलग-अलग इलाकों में पाई जाती है. लद्दाखी भाषा में इसे वात्से कहा जाता है. यह अपना इलाका तय करके रहती है और आमतौर पर अकेले या अपने साथी के साथ दिखाई देती है. यह छोटे जानवरों का शिकार करती है.

तिब्बती मृग को स्थानीय भाषा में चिरू कहते हैं. यह अपने बेहद मुलायम अंडरफर यानी शरीर के बालों के लिए मशहूर है. इसकी ऊन को शहतूश कहा जाता है. इसे पाने के लिए शिकारी इसकी जान ले लेते हैं. इसी वजह से यह दुर्लभ होता जा रहा है. यह मुख्य रूप से कराकोरम वन्यजीव अभयारण्य के आसपास के इलाकों में मिलता है.

यहां भरल भी मिलता है जिसे ब्लू शीप कहा जाता है. यह प्रमुख पर्वतीय खुरदार स्तनधारी जीव है. यह मुख्य रूप से लद्दाख समेत हिमालय के कई ऊंचाई वाले इलाकों में मिलता है. दिलचस्प बात यह है कि भरल न तो पूरी तरह भेड़ है और न ही बकरी, बल्कि इसमें दोनों के गुण पाए जाते हैं. यह हिम तेंदुए का प्रमुख शिकार है.

हिमालयी कस्तूरी मृग पहाड़ों के घने जंगलों और ऊंचाई वाले इलाकों में मिलते हैं. इसकी कस्तूरी ग्रंथि का इत्र बनाने में किया जाता रहा है. इसीलिए इसका शिकार भी किया जाता है. नर कस्तूरी मृग के ऊपरी जबड़े से बाहर निकले लंबे दांत भी इसकी पहचान हैं. यह आमतौर पर अकेले रहता है और पेड़ों-पौधों की पत्तियों, घास और काई को खाकर जीवन गुजारता है.

लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंड‍िया✅देखें.
शेयर करें: WhatsApp Telegram Facebook X